
Saif Ali Khan Attack: अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है। बीती रात मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर बुधवार को आधी रात में एक चोर घुस गया और उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अभिनेता घायल हो गए गए, उन्हें इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला घर में घुसे चोर के द्वारा किया गया था। यह घटना 15 जनवरी 2025 को हुई।
जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी 2025 यानी बुधवार की रात करीब 2 बजे चोर ने अभिनेता सैफ अली खान पर हमला कर दिया था। सैफ के बीच बचाव के बाद चोर ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उनका इलाज चल रहा हैं। इस घटना पर पुलिस ने बताया कि बीती रात एक अज्ञात शख्स एक्टर के घर में घुसा। वहां नौकरानी से बहस करने लगा। सैफ ने दोनों के बीच आकर शख्स को समझाने की कोशिश की। गुस्से में शख्स ने सैफ अली खन पर अटैक कर दिया। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इसी दौरान उसने सैफ अली खान पर चाकू से वार किए। मामले की जांच अभी जारी है।
अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर में घुसे एक व्यक्ति द्वारा हमला करने पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा, "पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति चोरी करने के इरादे से अभिनेता के घर में घुसा था और उस व्यक्ति के साथ हुई हाथापाई में अभिनेता को चोटें आई हैं। पुलिस घटना की जांच करेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
Leave a comment