Mukul Dev: मशहूर अभिनेता मुकुल देव का निधन, 54 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Mukul Dev: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता मुकुल देव अब हमारे बीच नहीं रहे। 54 वर्ष की उम्र में उन्होंने शुक्रवार, 23 मई 2025 की रात अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ा दी है। खबर के अनुसार मुकुल देव लंबे समय से बीमार थे और हाल ही में दिल्ली के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। हालांकि, उनके निधन का सटीक कारण अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
मुकुल राहुल देव के छोटे भाई थे। उनके परिवार में उनके माता-पिता के निधन के बाद वह काफी अकेले हो गए थे। उनकी बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई, लेकिन बताया जाता है कि वह अपने स्वास्थ्य को लेकर निजी व्यक्ति थे और दोस्तों से भी इस बारे में ज्यादा बात नहीं करते थे।
करियर की शुरुआत और उपलब्धियां
मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता हरि देव, दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर थे। जिन्होंने उन्हें अफगानी संस्कृति से परिचित कराया। मुकुल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1996 में टेलीविजन धारावाहिक मुमकिन से की, जिसमें उन्होंने विजय पांडे का किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने दस्तक (1996) से बॉलीवुड में कदम रखा। जिसमें सुष्मिता सेन भी थीं। इस फिल्म में उनके किरदार एसीपी रोहित मल्होत्रा को खूब प्यार मिली। मुकुल ने सन ऑफ सरदार, आर राजकुमार, जय हो, यमला पगला दीवाना, और भाग जॉनी जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टींग कला से दर्शकों का दिल जीता। इसके अलावा, उन्होंने पंजाबी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़, और तेलुगु जैसे फिल्मों में भी काम किया। टीवी पर एक से बढ़कर एक, कहानी घर-घर की, और फियर फैक्टर इंडिया (सीजन 1 होस्ट) जैसे शो ने उन्हें घर-घर में अच्छी पहचान दिलाई। अच्छी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें यमला पगला दीवाना के लिए 7वां अमरीश पुरी अवॉर्ड भी मिला।
फैंस का दुख
मुकुल के निधन की खबर ने उनके दोस्तों, सहकलाकारों, और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया। अभिनेता विंदू दारा सिंह, जिन्होंने सन ऑफ सरदार में उनके साथ काम किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा- तुम्हारे साथ बिताया हर लम्हा याद रहेगा। अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी तस्वीर साझा कर लिखा, "विश्वास नहीं हो रहा, मुकुल।" अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी अपने शोक संदेश में कहा, "मुकुल एक भाई की तरह थे, उनकी गर्मजोशी और जुनून बेजोड़ था।"
आखिरी फिल्म और विरासत
मुकुल देव को आखिरी बार 2022 में फिल्म अंत द एंड था। जिसमें उनके भाई राहुल देव भी थे। उनकी आने वाली फिल्म आफरा तफरी (2025) उनकी अंतिम होगी। साथ ही आज इंडस्ट्री ने एक प्रतिभाशाली कलाकार खो दिया, लेकिन उनकी फिल्में और किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगे।
Leave a comment