Search KhabarFast

Press ESC to close

MP Kisan Kranti Padyatra: पांच मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी, भोपाल-नर्मदापुरम हाईवे जाम; सीएम हाउस घेरने की कर रहें तैयारी

MP Kisan Kranti Padyatra: पांच मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी, भोपाल-नर्मदापुरम हाईवे जाम; सीएम हाउस घेरने की कर रहें तैयारी

MP Kisan Kranti Padyatra: मध्य प्रदेश में मूंग की फसल की MSP पर 100 प्रतिशत खरीद और खाद वितरण के लिए लागू ई-टोकन सिस्टम को हटाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। बुधवार को बड़ी संख्या में किसान मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए नर्मदापुरम से भोपाल की ओर पैदल मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें राजधानी भोपाल में प्रवेश से पहले रोक दिया। पुलिस ने किसानों को CSIR-AMPRI संस्थान के पास रोक दिया, जिसके बाद किसानों ने भोपाल-नर्मदापुरम हाईवे पर ही धरना शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

किसानों की मुख्य मांग क्या है?

किसानों की मुख्य मांग है कि सरकार मूंग की फसल की पूरी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर करे। इसके अलावा खाद लेने के लिए लागू किए गए ई-टोकन सिस्टम को या तो बेहतर बनाया जाए या फिर इसे पूरी तरह खत्म करके पुरानी व्यवस्था को वापस लागू किया जाए। प्रदर्शन कर रहे किसान दीपक जाट ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल एक-दो दिन का नहीं है। अगर सरकार को मांगें मानने में एक महीने का समय लगता है तो किसान एक महीने तक सड़क पर रहकर प्रदर्शन करेंगे।

किसानों ने लगाया पुलिस पर आरोप

एक अन्य किसान संदीप गौर ने कहा कि किसानों की सबसे बड़ी मांग मूंग की पूरी खरीद है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस किसानों को कई जगहों पर रोक रही है, जबकि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसान किसी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या किसी अधिकारी को परेशान करने के लिए नहीं आए हैं। किसानों ने बताया कि वे अपने साथ कई दिनों का राशन लेकर आए हैं। मंगलवार देर शाम किसान भोपाल पहुंचे थे। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद उन्होंने सड़क किनारे खाना बनाया और रात वहीं बिताई।

प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। भोपाल-नर्मदापुरम हाईवे बंद होने के कारण शहर के कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ। एहतियात के तौर पर कुछ स्कूलों में बुधवार को छुट्टी भी घोषित की गई। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई रास्तों पर बदलाव किया गया है। नर्मदापुरम रोड से आने वाले वाहनों को 11 मील बायपास, खजूरी कला, एसओएस रोड और पिपलानी की ओर डायवर्ट किया गया। वहीं, MP नगर से नर्मदापुरम रोड जाने वाले लोगों को गोविंदपुरा-पिपलानी, पटेल नगर और खजूरी कला मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। फिलहाल किसान हाईवे पर डटे हुए हैं और सरकार से बातचीत के जरिए समाधान की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Also read: मध्य प्रदेश के दमोह में दर्दनाक हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में मातम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी का बीजेपी ने किया विरोध, पुतला दहनकर जताई नाराजगी

BJP protests on Rahul Gandhi Statement: आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी के महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन कियागया।

Uttarakhand News: 'जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता...', CM धामी ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे।

UP News: 90 दिन की समयसीमा खत्म, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में इस दिन दाखिल होगी पहली चार्जशीट

Ram Mandir Donation Theft Case: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अयोध्या के रामजन्मभूमि मंदिर को दिए गए दान के कथित दुरुपयोग से संबंधित मामले में 90 दिन की जांच अवधि समाप्त होने के बाद 25 सितंबर तक आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast