Search KhabarFast

Press ESC to close

MP NEWS: जबलपुर में दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, इलाके में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात

MP NEWS: जबलपुर में दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, इलाके में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात

Jabalpur Violance: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले केसिहोरामें आजाद चौक स्थित दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया है। मामला इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। वहीं एक युवक के साथ मारपीट की गई। इसके बाद मंदिर में तोड़फोड़ भी की गई। जिसके बाद वहां स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। साथ ही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर पथराव भी किया।

बताया जा रहा है कि दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़े जाने से विवाद बढ़ गया। आजाद चौक पर दुर्गा प्रतिमा के साथ सवारी रखी जाती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंची। वहीं जबलपुर SP संपत उपाध्याय ने कहा, "सीहोरा थाने के आज़ाद चौक इलाके में दो बच्चों के बीच झगड़ा हुआ जिसमें ईंट-पत्थर फेंके गए। कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। 15 से ज़्यादा संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। CCTV की मदद से जांच के बाद FIR दर्ज की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।

भारी पुलिस बल की तैनाती

फिलहाल, हालतपुलिस के कंट्रोल में है। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि किसी भी धार्मिक स्थल को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दोनों पक्षों से किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की जानकारी नहीं है. स्थिति पर पूरी तरह कंट्रोल में है और पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Delhi Crime News: पैसों के लिए पड़ोसी ने खेला खून का खेल, पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क (CR Park) इलाके में पैसों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पड़ोसी ने मामूली आर्थिक झगड़े को लेकर ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी का पीड़ित परिवार से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने देर रात घर में घुसकर बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

UP News: नहीं देखा होगा ऐसा कलयुगी पिता...सोते समय जुड़वां बेटियों का रेत डाला गला, खौफनाक मंजर देख पुलिस भी सन्न

Kanpur Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 में एक दवा कारोबारी पिता ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें