Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: अब समय से पहले पहुंच जाएंगे घर! दिल्ली से चलने वाली बसों को नए रूट देने की तैयारी

Delhi News: अब समय से पहले पहुंच जाएंगे घर! दिल्ली से चलने वाली बसों को नए रूट देने की तैयारी

Delhi Bus Route: राजधानी दिल्ली में आउटर रिंग रोड पर जाम की समस्या को खत्म करने की तैयारी शुरू हो गई है। अब बताया जा रहा है कि दिल्ली के कश्मीरी गेट से उत्तर भारतीय  राज्यों के लिए चलने वाली बसों को नया रूट देने की तैयारी हो रही है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने परिवहन आयुक्त को एक प्रस्ताव सौंप दिया है।

दिल्ली पुलिस द्वारा सुझाव दिया गया है कि दूसरे राज्यों के लिए संचालित होने वाली बसों को आउटर रिंग रोड के बजाए दिल्ली-देहरादून और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से कराया जाए। इससे आउटर रिंग रोड पर जाम की समस्या खत्म होगी। साथ ही प्रदूषण में भी कमी आएगी।

यात्रियों को होती है परेशानी

फिलहाल दूसरे राज्यों से आने वाली बसें की संख्या लगभग 2500 बताई जा रही है। इन बसों को फिलहाल कश्मीरी गेट आईएसबीटी से चंदगीराम अखाड़ा, मजूनं का टीला, वजीराबाद फ्लाइओवर होते हुए आउटर रिंग रोड के दूसरे हिस्सों से एनएच के रास्ते सोनीपत होकर संबंधित राज्यों तक जाता है। लेकिन यात्रियों को इस रूट पर बसों की संख्या अधिक होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। अक्सर यहां पर जाम की समस्या होती है।

बार-बार रोकने की वजह से बढ़ी परेशानी

दिल्ली पुलिस ने अपने रिसर्च में बताया है कि इन बसों के आवागमन से आउटर रिंग रोड पर जाम लगता है। इस रूट पर बस चलने के दौरान करीब 1 घंटे 40 मिनट तक राजधानी में ही रहती है। कई जगहों पर बीच में रोक यात्रियों को बैठाया जाता है, जिससे यातायात बाधित होती है। इससे न सिर्फ दूसरे वाहनों पर प्रभाव पड़ता है बल्कि यात्रियों को घर पहुंचने में देर होती है।

क्या है दिल्ली पुलिस का रिसर्च

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अध्ययन में बताया है कि कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास युद्धिष्ठिर ब्रिज गेट से बसों को जीटी रोड की ओर शास्त्री पार्क की तरफ मोड़ दिया जाए। इससे शास्त्री पार्क लूप से इन बसों को दिल्ली-देहरादून हाईवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे एनएच-एक होते हुए सोनीपत के रास्ते उत्तर भारत के राज्यों के लिए नया रूट बनाया जा सकता है। प्रस्ताव के अनुसार, इस मार्ग से मात्र 30 मिनट में लोनी बॉर्डर पार कर दिल्ली की सीमा से बाहर निकल सकती है। वहीं, 1 घंटे 15 मिनट में सोनीपत तक पहुंच जाएंगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast