Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Haryana News: सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Sonipat Road Accident: हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली में एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां एक अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।ष घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही शिकायत दर्ज कर अज्ञात वाहन की तालाश में जुट गई।

यह हादसा कुंडली थाना क्षेत्र के अंसल प्लाजा के पास हुआ। सुबह करीब 5:15बजे जहां दो युवक घर से पार्कर मॉल स्थित जिम जाने के लिए निकले थे। तभी रास्ते में अंसल प्लाजा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कर ली गई है। मोहित (पुत्र आनंद गिरि), निवासी इंदिरा कॉलोनी, बहालगढ़, उम्र 22वर्ष, उत्तम कुमार (पुत्र लाल शाह), निवासी दुर्गा कॉलोनी, बढ़मलिक, उम्र 24वर्ष के रूप में पहचान हुई है। सूचना मिलते ही कुंडली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया।

जांच में जुटी पुलिस

पहचान की पुष्टि के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करवाई जाएगी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि अज्ञात वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast