Search KhabarFast

Press ESC to close

हवा में उड़ने वाली ट्रेन की सवारी...प्रवासी भारतीयों से मुलाकात, जानें सीएम योगी जापान दौरे पर क्या-क्या करेंगे

हवा में उड़ने वाली ट्रेन की सवारी...प्रवासी भारतीयों से मुलाकात, जानें सीएम योगी जापान दौरे पर क्या-क्या करेंगे

CM Yogi Japan Tour: सीएम योगी 22 फरवरी से सिंगापुर और जापान दौरे पर रहेंगे। यह उनके नौ वर्ष के कार्यकाल के दौरान दूसरी विदेश यात्रा होगी। इससे पहले वह 2017 में म्यांमार दौरे पर गए थे लेकिन, उसके बाद वह कभी विदेश यात्रा पर नहीं गए। अब प्रदेश में निवेश और आधुनिक ढाचे को बढ़ाने के लिए सीएम योगी दो देशों के दौरे पर जा रहे हैं।

सीएम योगी के विदेशी दौरे के दौरान जापान के मैग्लेव ट्रेन में सफर करेंगे। बता दें कि ट्रेन की स्पीड 600 किलोमीटर प्रति घंटे की है। यह ट्रेन पारंपरिक रेल की तरह पटरी पर नहीं दौड़ती है बल्कि चुंबकिय शक्ति के सहरे हवा में तैरते हुए फेरे मारती है। सीएम योगी 25 और 26 फरवरी को जापान में रहेंगे।

उत्तर प्रदेश के लिए कितना महत्वपूर्ण

बता दें कि उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे, मेट्रो और क्षेत्रिय कनेक्टिविटी परियोजनाओं पर पहले से काम चालू है। ऐसे में हाईस्पीड और चुंबकिय शक्ति से चलने वाली ट्रेन का भी उत्तर प्रदेश के परिवहन विजन का हिस्सा माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही मैग्लेव जैसी तकनीक को भारत में लागू में समय लग सकता है लेकिन, परिवहन के क्षेत्र को नई दिशा मिल सकती है। ऐसे में यह यात्राओं दोनों देशों के बीच स्मार्ट और सतत परिवहन को नई रफ्तार मिल सकती है। जापान दौरे के दौरान सीएम योगी निवेशकों और तकनीकी कंपनियों से भी मुलाकात करेंगे, ताकी उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिल सके। 

सिंगापुर भी जाएंगे सीएम योगी

सीएम योगी विदेश दौरे के दौरान सिंगापुर भी जाएंगे। जहां 23 और 24 फरवरी को वह विभिन्न निवेशकों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और प्रवासी भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार का फोक्स मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स, शहरी विकास और हरित ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने पर है।

वहीं, जापान दौरे के दौरान सीएम योगी टोक्यो से 45 किलोमीटर दूर हनुमान मंदिर भी जाएंगे। वहां वह दर्शन-पूजन करेंगे और प्रवासी भारतीय से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री के विदेश दौरे के लिए उनका पहनावा भी चर्चा का विषय रहने वाला है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं है।

Shrinagar Airport:श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन

American Citizen Detained: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान एक गार्मिन सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है। पहले एयरपोर्ट ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है।

विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

Tamilnadu News: तमिलनाडु के विरुदुनगर में दर्दनाक हादास हुआ है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें