Bhopal: कांग्रेस विधायक मसूद के कॉलेज पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ किया था प्रदर्शन

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन करने वाले कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई पाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है. विधायक के कॉलेज पर यह कार्रवाई चार अवैध हिस्से को लेकर की गई है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही विधायक के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भोपाल नगर निगम ने गुरुवार को खानू गांव स्थित बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में निर्मित बिल्डिंगों पर कार्रवाई शुरू कर दी. इसी कार्रवाई के दौरान यहां विधायक आरिफ मसूद के इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज में भी 4 अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया है.
बता दें कि भोपाल मध्य विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने 29 अक्टूबर को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ भोपाल के इकबाल मैदान में एक बड़े प्रदर्शन की अगुवाई की थी, जिसमें हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई थी. इस दौरान कोरोना गाइडलाइन्स की जमकर धज्जियां भी उड़ाई गई थी, जिसके बाद आरिफ मसूद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी.
Leave a comment