
दुनिया में कई तरह की पक्षियों मौजूद है जिन्हें उनके अलग-अलग खूबियों की वजह से जाना जाता है। वहीं दुनिया में एक ऐसा भी पक्षी है जिसे बेहद खतरनाक पक्षी माना जाता है।इसके साथ ही दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षी का नाम कैसोवरी है जो ऑस्ट्रेलिया और पश्चिमी अफ्रीका के गिनी देश में पाए जाते हैं।
बता दें कि हाल ही के एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि इंसानों ने तोता,कबूतर और मुर्गियों से भी कर ले पहले कैसोवरी जैसे आक्रमक पक्षियों को पिंजरे में कैद किया था।जानकारी के मुताबिक कैसोवरी को मांस पंखों का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें पाला जाता रहा होगा। हैरत की बात हो की यह मुर्गी पालन से भी कई हजारों साल पुरानी बात है। गौरतलब है कि ये पक्षी छोटा या पालतू नहीं है. ये देखने में काफी बड़ा और हिंसक है और इंसान की जान ले सकता है।
वहीं 2019 में फ्लोरिडा में विदेशी पालतू जानवरों के एक मालिक को कैसोवरी ने बगीचे में उसके सामने गिरने के बाद मार दिया था। ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी में पाए जाने वाले कैसवैरी से उसके अंडे लेना बिल्कुल आसान नहीं है। इसके पैर के मोटे और नुकीले अंगूठे इसे एक ताकतवर पक्षी बनाते हैं। यह पक्षी हर साल अपना घोंसला बदलना पसंद करता है।
ये अपने अंडों की रक्षा के लिए घोंसलों को भी छोड़कर कहीं नहीं जाते हैं। जब तक इनके बच्चे अंडों से बाहर नहीं आ जाते तब तक ये ज्यादा खाना भी नहीं खाते हैं। हालांकि, फिर भी शिकारी इनका शिकार कर ही लेते हैं। वर्तमान में कैसोवेरी पक्षियों को पपाया न्यूगिनी में उनके पंखों के लिए पाला जाता है। इनके अंडों को नेशनल फ़ूड का भी दर्जा मिला है।
Leave a comment