मानसून में आतों को इन 3 तरीकों से रखें हेल्दी, रात को सोने से पहले पीएं ये ड्रिंक

मानसून में आतों को इन 3 तरीकों से रखें हेल्दी, रात को सोने से पहले पीएं ये ड्रिंक

Monsoon Health Tips: आज के समय में अहेल्दी फूड और खराब लाइफस्टाइल के कारण कई लोग पेट की बीमारी से परेशान रहते हैं, खास करके बारिश के मौसम में। ऐसे में आंतों को हेल्दी रखना बहुत जरूरी हो जाता है। आंतों के हेल्दी न होने पर पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कई बार आंतों में गंदगी जमा हो जाती है, जिसकी वजह से गैस, अपच, कब्ज, और अन्य पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे हेल्दी रखने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय की मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए किन-किन नेचुरल तरीकों को ट्राई कर सकते हैं।

मेथी का पानी

आंतों को हेल्दी रखने के लिए मेथी का पानी काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए दिन में मेथी के बीजों को पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद रात में सोने से पहले इसे छानकर पी लें। आंतों की सफाई के साथ ही अन्य पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर रखने में मदद मिल सकती है।

पुदीना और अदरक का पानी

अगर आप लगातार कुछ दिनों तक पुदीना और अदरक को उबालकर इसका पानी पीते हैं, तो इससे आंतों की नेचुरल तरीके से सफाई होती है। साथ ही पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। पुदीना में मेन्थॉल होता है जो पेट की गैस, ऐंठन और अपच को दूर करता है। वहीं अदरक पेट को ठंडक देने के साथ एसिडिटी को भी कम करता है। इसे पीने से भूख कम लगती है, जिससे आप अपने वजन को कंट्रोल कर पाते हैं।

त्रिफला चूर्ण का पानी

आंतों की सफाई के लिए आयुर्वेद में त्रिफला चूर्ण को काफी फायदेमंद बताया गया है। इसमें आंवला, हरड़ और बहेड़ा का मिश्रण होता है। रात में गर्म पानी के साथ इसके सेवन से आंतों की सफाई होती है और साथ ही ये शरीर को डिटॉक्स भी करता है। त्रिफला नेचुरल लैक्सेटिव है और कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या को दूर रखता है। 

Leave a comment