मोहिनी एकादशी के व्रत से मिलता है हजारों गायों के दान के बराबर फल, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

मोहिनी एकादशी के व्रत से मिलता है हजारों गायों के दान के बराबर फल, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह व्रत वैष्णव सम्प्रदाय में विशेष रूप से मनाया जाता है। मोहिनी एकादशी का त्योहार वैष्णव संप्रदाय में भगवान विष्णु को समर्पितहोता है और इसे मनाने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।ये व्रत वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखते हैं। इस साल मोहिनी एकादशी 19 मई, रविवार को पड़ रही है।

क्या है शुभ मुहूर्त

पंचाग के मुताबिक, मोहिनी एकादशी की तिथि 18 मई, 2024 शनिवार के दिन सुबह 11.22 मिनट पर लगेगी जो 19 मई, 2024 दोपहर 1.50 मिनट पर खत्म होगी। उदया तिथि होने के वजह से मोहिनी एकादशी का व्रत 19 मई को रखा जाएगा। वहीं इस व्रत का पूजा का शुभ मुहूर्त 19 मई को सुबह 7 बजकर 10 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहने वाला है। इसके साथ ही इस व्रत का पारण 20 मई को सुबह 5 बजकर 28 मिनट से सुबर 8 बजकर 12 मिनट के बीच किया जाएगा।

हजार गायों का दान का मिलता है फल

मोहिनी एकादशी का व्रत श्री हरि विष्णु जी की कृपा पाने के लिए रखा जाता है। इस दिन भक्त विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए इस कठिन व्रत को रखते हैं। इस एकादशी का व्रत रखने से लोगों को सांसारिक सुख भोग के साथ हजार गायों का दान और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही छात्र-छात्रों के लिए भी काफी ज्यादा लाभकारी होता है। अगर कोई विद्यार्थी इस व्रत को पूर्ण निष्ठा के साथ करे तो उसके लिए ये व्रत फलदायी साबित होता है। इससे मन भी शांत रहता है और शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के मार्ग खुलते हैं।

Leave a comment