Search KhabarFast

Press ESC to close

जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं मिला मौका, अब आईपीएल स्टार ने 201 के स्ट्राइक रेट से ठोक डाले 575 रन; 34 छक्के भी लगाए

जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं मिला मौका, अब आईपीएल स्टार ने 201 के स्ट्राइक रेट से ठोक डाले 575 रन; 34 छक्के भी लगाए

Prabhsimran Singh Performance:आईपीएल में पंजाब की तरफ से खेलने वाले प्रभसिरन सिंह को हाल में जिम्बाब्वे दौरे पर खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन, अब उस बल्लेबाज ने मौके को ढूढ़ निकाला है। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

शनिवार को लुधियाना लायसं के खिलाफ सेमीफाइनल में प्रभसिमरन सिंह ने जालंधऱ वॉरियर्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 35 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली। जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

प्रभसिमरन सिंह का दमदार प्रदर्शन

जालंधर वॉरियर्स भले फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएगा लेकिन, प्रभसिमरन सिंह ने अपने प्रदर्शन से फैन्स का दिल जीता। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 9 मैचों में 575 रन बनाए। जिसमें दो शतक शामिल है। इस दौरान उनका औसत 82.14 का रहा। उन्होंने 201.05 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी भी की। प्रभसिमरन सिंह ने पूरे टूर्नामेंट में 57 चौके और 34 छक्के लगाए। 26 साल के प्रभसिमरन सिंह का ये प्रदर्शन ऐसे समय में आया है। जब कई युवा बल्लेबाज अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। शेर-ए-पंजाब लीग में उनका ये आंकड़ा निश्चित तौर पर प्रभावशाली है।

प्रभसिमरन को कब मिलेगा मौका

प्रभसिमरन सिंह को इस साल जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया था लेकिन, तीन मैचों में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। इसस पहले वह हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन, एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। प्रभसिमरन अब तक भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं। हालांकि, वह बल्ले से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल वह पंजाब के लिए कई बार अच्छा प्रदर्शन किया है। अब यह देखने वाली बात होगी कि चयनकर्ता उन्हें मौका देते या नहीं। 
Also read: Asian Games:एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम को नहीं मिला मन मुताबिक होटल, फिर भी BCCI ने क्यों जताई सहमति

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games 2026: टीम इंडिया के नॉकआउट मैचों का बदला समय, जानें कब खेलेगा भारत

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के कुछ नॉकआउट मुकाबलों के समय में बदलाव किया गया है।

IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ सकती है मुश्किलें, होम डेब्यू पर टिकी फैंस की नजर

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए मौसम चिंता का कारण बना हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast