Search KhabarFast

Press ESC to close

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत में करोड़ों रुपए के निवेश का ऐलान

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत में करोड़ों रुपए के निवेश का ऐलान

Satya Nadela Met PM Modi:आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत ने एक कदम आगे बढ़ा दिया है। पीएम मोदी के भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्रांति को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने भारत के एआई-फर्स्ट भविष्य को मजबूती देने के लिए देश में $17.5बिलियन  के भारी निवेश का ऐलान किया है। माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन सत्या नडेला के मुताबिक यह राशि कंपनी का एशिया में अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। 

सत्य नडेला ने क्या कहा?

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने सोशल मीडिया पर ऐलान करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत के एआई क्षेत्र पर बातचीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद। देश की महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए, माइक्रोसॉफ्ट $17.5बिलियन एशिया में हमारा अब तक का सबसे बड़ा निवेश के लिए तैयार है। जो भारत के एआई-फर्स्ट भविष्य के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा, कौशल के निर्माण में मदद करेगा।

एआई सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

यह निवेश मुख्य रूप से पीएम मोदी के एआई प्रोजेक्ट और क्लाउड कंप्यूटिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए अत्याधुनिक डेटा सेंटरों और तकनीकी ढांचे का विकास करने के लिए होगा। साथ ही भारतीय स्किल को एआई के क्षेत्र के लिए मजबूत करने, प्रशिक्षण और कौशल कार्यक्रम इसके जरिए कराए जाएंगे।  माइक्रोसॉफ्ट का यह भारी-भरकम निवेश भारत को वैश्विक एआई के सेक्टर में एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करने की दिशा बड़ा कदम माना जा रहा है। साथ ही यह प्रधानमंत्री मोदी के 'डिजिटल इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' जैसे अभियानों को भी मजबूती देगा।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया PM सूर्य घर योजना, 400 यूनिट तक खपत वालों को फ्री सोलर पैनल

Delhi PM Surya Ghar Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के लिए पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को छतों पर सौर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली के साथ-साथ आय अर्जित करने के अवसर प्रदान करना है।

Delhi News: दिल्ली HC ने पूर्व न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR और CBI जांच की मांग खारिज की, सुनवाई को कहा 'NO'

Delhi HC on Justice Yashwant Varma Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को पूर्व दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास से कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी और बाद में उसे हटाए जाने के मामले में FIR दर्ज करने और CBI या विशेष जांच दल (SIT) द्वारा स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

Kal Ka Mausam 22 Sep: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने की गतिविधि तेज, इन 18 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल; IMD का अलर्ट जारी

IMD Rain Alert: देशभर में मानसूनअपने आखिरी पड़ाव पर है। इस दौरान देश के कई राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिसे देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। इसी बीच, IMD ने कल 22 सितंबर 2026 मंगलवार के लिए कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast