
नई दिल्ली: जापान के डेनसुक नामक तरबूज का बारे में सुना होगा जिसकी कीमत लाखों रूपये है। हालांकि इस तरबूज को खास लोगों के लिए उगाया जाता है। लेकिन इस तरबूज को एक खरबूजे ने पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि जापान में एक खास किस्म के खरबूजे की खेती की जाती है जिसकी कीमत जानकर हर कोई हैरान है।
आमतौर पर खरबूजों की खेती गर्मियों के समय की जाती है। जिसकी कीमत 20-50 रूपये होती है। कुछ लोगों में अलग-अलग फलों के खाने का क्रेज साफ देखा सकता है। इन फलों की कीमत 100 से लेकर 1000 रुपये तक हो सकती है। लेकिन जिस फल के बारे में आपको बतान जा रहे हैं उसकी कीमत लाखों रुपए हैं। लेकिन जापान में युबरी खरबूजा की खेती की गई जाती है। जिसकी नीलामी एक हीरे की कीमत जितनी हुई है।
इस खास किस्स के फल की खेती जापान में होती है और वहीं पर बिकता है। इस फल का निर्यात बहुत कम किया जाता है। इसको सूरज की रोशनी में नहीं बल्कि ग्रीन हाउस में उगाया जाता है।
जापान में मिलने वाले एक युबरी कस्तूरी खरबूजे की कीमत 10 लाख होती है। 20 लाख रुपये में दो खरबूजे मिलते हैं। साल 2019 में ये खरबूजे 33,00,000 रुपये में नीलाम हुए थे। अंदर से नारंगी दिखने वाला यह फल मीठा होता है।
Leave a comment