Sara Ali Khan:बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर धार्मिक दौरे को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री मुस्लिम होते हुए भी धर्म का सम्मान करती हैं और अक्सर धार्मिक स्थल पर जाती रहती हैं। अब सारा अली खान के खिलाफ फतवा जारी किया गया है।
दरअसल, सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने को लेकर उनके खिलाफ फतवा जारी किया गया है। मौलाना ने सारा के इस कदम को इस्लाम के खिलाफ बताते हुए हराम करार दिया है।
पूजा-पाठ करने पर उठाए सवाल
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के अनुसार कुछ मुस्लिम युवाओं ने उनसे कहा कि क्या किसी मुस्लिम महिला का मंदिर में जाकर पूजा-पाठ करना शरीयत के अनुसार ठीक है। इस सवाल का जवाब देते हुए मौलाना ने कहा कि इस्लाम के अनुसार दूसरे धर्म स्थल पर जाकर पूजा-पाठ करना जायज नहीं है। इस दौरान मौलाना ने सारा अली के केदारनाथ दर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि अभिनेत्री ने वहां दर्शन पूजा-अर्चना की थी। मौलान का कहना है कि यह हराम है। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सारा अली खान को कहा कि वह अपने कदम पर विचार करें और माफी मांगे। उन्होंने कहा कि शरीयत के मुताबिक ऐसे कदम के लिए तौबा करना जरूरी है।
सारा अली खान ने कही थी बड़ी बात
बता दें, हाल ही में अभिनेत्री ने अपने करियर पर भी बात की थी। उन्होंने नेपोटिज्म को लेकर अपनी बात रखी और बताया कि उनके पिता ने उनके लिए कभी सिफारिश नहीं की, न ही उनके लिए किसी से काम मांगने गए। सारा अली खान ने कहा कि उनकी परवरिश मां अमृता ने की, जिसके चलते उन्हें लाइफ में काफी स्ट्रगल करना पड़ा है।
Also read: Hero की इस बाइक ने मार्केट में मचाया तहलका, खरीदने के लिए टूट पड़े लोग; कीमत है 79,000 रुपए