Search KhabarFast

Press ESC to close

मंगनी लाल मंडल RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे, चुनाव से पहले जातीय समीकरण की तैयारी

मंगनी लाल मंडल RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे, चुनाव से पहले जातीय समीकरण की तैयारी

Bihar Assembly Elections 2025: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता मंगनी लाल मंडल को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया है। यह नियुक्ति वर्तमान अध्यक्ष जगदानंद सिंह की जगह होगी। जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। मंडल का नामांकन आज 14 जून को पार्टी कार्यालय में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में होने की संभावना है। यदि कोई अन्य प्रत्याशी नामांकन दाखिल नहीं करता है। तो मंडल निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे।
 
मंगनी लाल मंडल का विवरण
मंगनी लाल मंडल जो धानुक जाति से आते हैं और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के प्रमुख नेता माने जाते हैं। मिथिलांचल क्षेत्र में मजबूत प्रभाव रखते हैं। बिहार में EBC की आबादी लगभग 36% है। जो राजनीतिक रूप से निर्णायक भूमिका निभाती है। RJD की यह रणनीति EBC वोट बैंक को साधने और मिथिला क्षेत्र में अपनी खोई जमीन को वापस हासिल करने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है। मंडल की नियुक्ति को लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी के आत्ममंथन और नई शुरुआत के प्रयास के रूप में भी माना जा रहा है।
 
मंडल का राजनीतिक सफर लंबा और विविध रहा है। वे 1986 से 2004 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे और इस दौरान कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्य किया। 2009 में झंझारपुर से लोकसभा सांसद चुने गए और 2004-2009 तक राज्यसभा सदस्य रहे। पहले RJD से जुड़े 2019 में JDU में शामिल हुए थे। जहां वे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे लेकिन जनवरी 2025 में उन्होंने फिर से RJD में वापसी की। तेजस्वी यादव ने उनकी वापसी को घर वापसी करार देते हुए स्वागत किया था।
 
लालू यादव की रणनीति 
RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की यह रणनीति न केवल EBC बल्कि मिथिला क्षेत्र के मतदाताओं को लुभाने की कोशिश है। जहां पिछले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन कमजोर रहा था। पार्टी का मानना है कि मंडल का अनुभव और सामाजिक आधार संगठन में नई ऊर्जा लाएगा और NDA को कड़ी टक्कर देने में मदद करेगा। लेकिन कुछ नेताओं का मानना है कि मंडल की नियुक्ति से पार्टी के पुराने नेताओं में असंतोष हो सकता है। क्योंकि वे पहले JDU में चले गए थे। 19 जून को RJD कार्यकारिणी की बैठक में मंडल की नियुक्ति पर औपचारिक मुहर लगने की उम्मीद है। बिहार विधानसभा चुनाव जो अक्टूबर-नवंबर 2025 में संभावित हैं। RJD इस नियुक्ति के जरिए सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला हादसा! पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत

Chattisgarh News:छत्तसीगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई में बड़ा हादसा हुआ है। यहां वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत हो गई। घटना में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। वहीं, हासके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली शराब नीति केस में हाई कोर्ट में गरम बहस, जज के रिक्युजल पर केजरीवाल ने दिए ये कारण

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस से जुड़े मामले में मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में एक अहम सुनवाई हुई। इस दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद अदालत में पेश होकर अपनी दलीलें रखीं।

महिला आरक्षण के बाद कैसी होगी संसद, कितनी होगी सीटों की संख्या, जानें पूरी डिटेल

Women Reservation: महिला आरक्षण लागू होने के बाद संसद में सीटों की संख्या बढ़नी तय है। अब तक यह जानकारी दी जा रही थी कि सीटों की संख्या 816 होगी लेकिन, अब संख्या बढ़कर 850 होनी की चर्चा है। जिसके तहत राज्यों को 815 सीटें और केंद्र शासित प्रदेशों को 35 सीटें दी जाएंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें