PM Modi in Mumbai: ‘हमारी अर्थव्यवस्था और बाज़ार में भी उत्सव का माहौल है’ मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में बोले पीएम मोदी

PM Modi in Mumbai: ‘हमारी अर्थव्यवस्था और बाज़ार में भी उत्सव का माहौल है’ मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट  में बोले पीएम मोदी

PM Modi in Mumbai: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत में अभी त्योहारों का मौसम है और अभी अभी हमने जन्माष्टमी मनाई है और खुशी देखिए कि हमारी अर्थव्यवस्था और बाज़ार में भी उत्सव का माहौल है और इस त्योहारों के मौसम में ये ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2024 हो रहा है वो भी हमारे सपनों के नगरी मुंबई में हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " पिछले 10 सालों में फिनटेक स्पेस में 31 बिलियन डॉलर से अधिक निवेश हुआ है। हमारे फिनटेक स्टार्टअप में 500% वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि संसद में लोग पूछते थे कि देश में पर्याप्त शाखाएं नहीं हैं, गांवों में बैंक उपलब्ध नहीं हैं, इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। फिनटेक क्रांति कैसे होगी?एक दशक के भीतर ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ता 60 मिलियन से बढ़कर 940 मिलियन हो गए।"

भारत की फिनटेक क्रांति हर जगह दिखाई दे रही है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "एक समय था जब लोग हमारी सांस्कृतिक विविधता से आश्चर्यचकित होते थे। अब, लोग भारत आते हैं, और हमारी फिनटेक विविधता से भी आश्चर्यचकित होते हैं! हवाई अड्डे पर उतरने से लेकर स्ट्रीट फूड और खरीदारी का अनुभव करने तक, भारत की फिनटेक क्रांति हर जगह दिखाई दे रही है।

Leave a comment