Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र में सीएम फडणवीस की टीम तैयार, पंकजा मुंडे भी बनीं कैबिनेट मंत्री

Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र में सीएम फडणवीस की टीम तैयार, पंकजा मुंडे भी बनीं कैबिनेट मंत्री

Maharashtra Cabinet Formation: महाराष्ट्र में लंबे समय तक चले विचार विमर्श के बाद देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। विस्तारित मंत्रिमंडल आज यानी रविवार को शपथ ले चुके हैं। शपथग्रहण कार्यक्रम नागपुर के राजभवन में हुआ।  

इससे पहले, कई बैठकों के बाद महायुति के तीनों दलों ने मंत्रियों के नाम तय किए। शिवसेना से 12विधायक मंत्री पद की शपथ ली। जिनमें सात नए चेहरे शामिल हैं। शपथ ग्रहण के बाद मंत्रालयों का वितरण भी आज ही किया जाएगा।

इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ

फडणवीस मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चेहरे चन्द्रशेखर बावनकुले को भी जगह दी गई है। उन्होंने राज्य सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकांत पाटिल ने भी नागपुर के राजभवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बने।   

महाराष्ट्र के नए मंत्रिमंडल में एनसीपी नेता हसन मुश्रीफ, भाजपा नेता गिरीश महाजन, शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल ने भी राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं। इसके अलावा शपथ लेने वाले अन्य नेताओं में भाजपा नेता मंगल प्रभात लोढ़ा, पंकजा मुंडे और शिवसेना नेता उदय सामंत शामिल हैं। जिन्हें फडणवीस कैबिनट में मंत्री बनाया गया है।                                 

इन चेहरों को भी मिली जगह           

फडणवीस मंत्रिमंडल के पहले विस्तार के तहत भाजपा नेता गणेश नाइक, संजय राठौड़ और राकांपा नेता धनंजय मुंडे शिवसेना नेता दादाजी दगडू भुसे ने भी नागपुर के राजभवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा शिवसेना नेता संजय शिरसाट, भाजपा नेता नितेश राणे, शिवसेना नेता शंभूराज देसाई, भाजपा नेता आशीष शेलार, एनसीपी नेता अदिति तटकरे भी मंत्री बनाए गए हैं।                                                                         

Leave a comment