Maharashtra Crime: थाने के अंदर घुसकर BJP विधायक ने शिवसेना को मारी गोली, हालत गंभीर

Maharashtra Crime:  थाने के अंदर घुसकर BJP विधायक ने शिवसेना को मारी गोली, हालत गंभीर

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में थाने में घुसकर बीजेपी विधायक गणेश गायकवाड़ ने शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी। गोली लगने के बाद महेश गायकवाड़ बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। शिवसेना नेता के साथ अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं की बीच काफी लंबे समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों नेता शिकायत लेकर हिल लाइन पुलिस स्टेशन के एक वारिष्ठ अधिकारी के यहा पहुंचें। जहां कहासुनी के बीच बीजेपी विधायक गणेश गायकवाड़ ने शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को गोली मारी दी। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में अन्य लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

इस घटना पर पुलिस अधिकारी डीसीपी सुधाकर पठारे ने कहा कि जमीन को लेकर महेश गायकवाड़ और गणपत गायकवाड़ के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों अपनी-अपनी शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन आए थे। इसी बीच दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके लोगों पर गोली चला दी। इसमें 2 लोग घायल हुए हैं। जांच जारी है।  

Leave a comment