'मैं आधुनिक युग का अभिमन्यु हूं, चक्रव्यूह तोड़ना...', महाराष्ट्र में BJP की जीत से गदगद हुए देवेंद्र फडणवीस

'मैं आधुनिक युग का अभिमन्यु हूं, चक्रव्यूह तोड़ना...', महाराष्ट्र में BJP की जीत से गदगद हुए देवेंद्र फडणवीस

Deputy CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों से भाजपा की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कई बड़े नेताओं के साथ मिलकर मीडिया से कहा कि यह जीत एकता की है। हम सभी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा और जनता ने महायुति को आशीर्वाद दिया है।

फडणवीस ने खुद को बताया अभिमन्यु

देवेंद्र फडणवीस ने कहा'मैं आधुनिक युग का अभिमन्यु हूं और चक्रव्यूह को तोड़ना जानता हूं। महाराष्ट्र के सभी लोगों ने मिलकर जीत दिलाई है।' डिप्टी सीएम ने आगे कहा 'हमें लाडली बहनों और लाडले भाइयों का समर्थन मिला है। लोकसभा चुनाव में जिस फेक नैरेटिव को तैयार किया गया था, उसे हमने तोड़ दिया है।'

फडणवीस आगे बताते है कि उन्होंने उस चक्रव्यूह को खत्म कर दिया है, जिसे हमारे खिलाफ रचा गया था। इस चुनाव में एक धर्म विशेष के ध्रुवीकरण का प्रयास किया गया था, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ।

बता दें, महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे। 288 सीटों में से महायुति ने 223 सीटें जीत गई हैं। वहीं, भाजपा अकेले 133 सीटों पर आगे है। दूसरी तरफ महा विकास अघाड़ी की ओर से कांग्रेस को 19, उद्धव सेना को 20 और एनसीपी (शरद गुट) को सिर्फ 11 सीटों पर आगे हैं।

कौन होगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद तस्वीर साफ हो गई है कि राज्य में महायुति का ही दबदबा है। लेकिन अभी भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि राज्य का मुख्समंत्री किसे बनाया जाएगा? मुख्यमंत्री के लिए तीन दावेदारों का नाम सामने आया हैं। एक दावेदार एनसीपी (शरद गुट) के अजित पवार हैं। एनसीपी (शरद गुट के नेता चाहते है कि अजित पवार को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाए।

वहीं, दूसरी तरफ शिवसेना (शिंदे गुट)के एकनाथ शिंदे हैं। इन्हें लेकर भी पार्टी का यही कहना कि एकनाथ शिंदे को ही मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जाए। इसके साथ महायुति के देवेंद्र फडणवीस का भी मुख्यमंत्री पद के लिए नाम सामने आया है। लेकिन अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का पद किस दावेदार का चुना जाएगा।  

Leave a comment