Search KhabarFast

Press ESC to close

ट्रेन में खाना कहां से ऑर्डर करते हैं? IRCTC ने बताया किन 14 वेबसाइट्स से भूलकर भी न करें बुकिंग

ट्रेन में खाना कहां से ऑर्डर करते हैं? IRCTC ने बताया किन 14 वेबसाइट्स से भूलकर भी न करें बुकिंग

Unauthorized Food  Websites: अगर आप ट्रैन में यात्रा करते हैं तो जाहिर सी बात हैं। आप ट्रैन में खाना भी खाते हैं। और ऐसे में ये संकट लंबे सफर वाले यात्रियों के साथ होता हैं। क्यूंकि उनके पास कोई और विकल्प नहीं होता जिसके कारण उनको ट्रैन में कैंटीन या फिर किसी भी फ़ूड वेबसाइट से खाना ऑर्डर करना पड़ता हैं। इसको लेकर कितनी शिकायतें भी आती रहती हैं। लोगों ने ट्रैन में खाना खाने को मज़बूरी का नाम दे दिया हैं। ऐसे में ITCTC ने इसको ध्यान में रखते हुए इन 14 वेबसाइट से खाना आर्डर करने के लिए साफ़ मना कर दिया हैं। और उन वेबसाइट की लिस्ट भी जारी कर दिया हैं। तो लिस्ट देख लीजिए कहीं आप तो नहीं खा चुकें हैं इन वेबसाइट से खाना।

ये हैं वो 14 वेबसाइट

RAILRESTRO.COM, RAILRESTRO.IN, RAILMITRA.COM, TRAVELKHANA.COM, TRAINSCAFE.COM, DIBRAIL.COM, RAILFOOD.NET, TRAVELERFOOD.COM, FOODONTRACK.IN, ECATERING.APP, KHANAONLINE.IN, TRAINWAY.IN
,RAILMEAL.COM, TRAINMENU.COM IRCTC ने इन वेबसाइट से खाना ऑर्डर करने से साफ़ मना कर दिया हैं। यह सूची कुछ प्रमुख अनऑथराइज्ड ऑपरेटरों की है, इसलिए किसी भी अज्ञात या गैर-आधिकारिक वेबसाइट से खाना ऑर्डर करने से हमेशा बचें।

Also read: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, फूल सिंह समेत 5 आरोपियों पर MCOCA कोर्ट का शिकंजा; बढ़ी पुलिस कस्टडी

धोखाधड़ी को बताया कारण

IRCTC ने इन वेबसाइट को अपना PNR नंबर देने अथवा निजी जानकारी देने से धोखाधड़ी का खतरा बताया हैं। IRCTC ने बताया कि इन फर्जी या अनऑथराइज्ड वेबसाइट्स पर पेमेंट करते समय या अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करते समय बैंक खातों की डिटेल, PNR नंबर और ईमेल जैसी संवेदनशील जानकारियां लीक होने का खतरा रहता है। जिससे साइबर ठगी का डर बना रहता हैं। कई बार खाना ऑर्डर करने पर खाना समय पर नहीं पहुँचता इसीलिए इसमें पैसे के नुकसान का खतरा भी बना रहता हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, डंपर-ऑटो की टक्कर में 3 की मौत, 5 घायल

Delhi Road Accident: राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सोनिया विहार इलाके में पुश्ता नंबर-5 पर डंपर और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे में तीन साल की एक मासूम बच्ची सुरक्षित बच गई। घायलों को इलाज के लिए जग प्रवेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, फूल सिंह समेत 5 आरोपियों पर MCOCA कोर्ट का शिकंजा; बढ़ी पुलिस कस्टडी

Tiger Shroff firing case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ़ ऑर्गनाइज़्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के तहत एक स्पेशल कोर्ट ने इस मामले में फूल सिंह और चार दूसरे आरोपियों की पुलिस कस्टडी 16 नवंबर तक बढ़ा दी है। पांचों आरोपियों को स्पेशल MCOCA कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने केस की आगे की जांच के लिए उनकी कस्टडी सात दिन बढ़ाने की मांग की। बता दें, यह डेवलपमेंट मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा 18 अक्टूबर, 2026 को मुंबई के जुहू इलाके में रिपोर्ट की गई फायरिंग की घटना की चल रही जांच के बीच हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast