
नई दिल्ली: देश में लगातार त्योहारों का सिलसिला जारी है। लोग दिवाली की तैयारियों में जुट गए है। बाजारों में भीड़ देखी जा सकती है। पंचांग के अनुसार इस साल 24 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार मनाया जाएगा। इस साल छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली एक साथ मनाई जाएगी। इस दिन घर में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस से लेकर दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए यदि हम वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखकर घर की साज-सज्जा करते हैं तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
24 अक्टूबर को मनाई जाएंगी छोटी और बड़ी दिवाली
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 23 अक्टूबर की शाम 6 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर 24 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। इसलिए उदयातिथि के अनुसार छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी 24 अक्टू बर को मनाई जाएगी। वहीं 24 अक्टूबर को ही शाम 5 बजकर 28 मिनट से अमावस्या तिथि लग रही है, जो 25 अक्टूबर की शाम 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। लेकिन 25 अक्टूबर की शाम में प्रदोष काल लगने से पहले ही अमावस्या समाप्त हो रही है। इसलिए बड़ी दिवाली भी 24 अक्टूजबर को ही मनानी होगी।
दिवाली के क्या करें उपाय
मां लक्ष्मी् को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस से लेकर बड़ी दिवाली की लक्ष्मी पूजा तक का समय सर्वश्रेष्ठ रहता है। यदि बड़ी दिवाली पर की जाने वाली लक्ष्मी पूजा से पहले यानी कि छोटी दिवाली तक कुछ खास उपाय कर लिए जाएं तो पूरे साल मां लक्ष्मीस मेहरबान रहती हैं। आइए जानते हैं मां लक्ष्मी को खुश करने के उपाय
1. छोटी दिवाली तक घर के टूटे-फूटे बर्तन, जंग लगी चीजें और कचरा बाहर कर दें। घर में अच्छी तरह साफ-सफाई करें। इससे मां लक्ष्मीं हमेशा आपके घर में वास करेंगी।
2. घर की साफ-सफाई करने के बाद सभी कोनों में गंगाजल छिड़क दें। इससे घर की नकारात्म कता दूर होगी और घर सकारात्मक। कता, खुशियों, समृद्धि से भरेगा।
3. दिवाली की पूजा से पहले घर के मुख्यभ द्वार पर स्वास्तिक बना लें। जिस घर के मुख्यम द्वार पर स्वारस्तिक हो, वहां मां लक्ष्मीष खूब बरकत देती हैं।
4. दिवाली की पूजा से पहले घर के हर हिस्सेो में रंग-बिरंगी लाइटों, असली फूलों से सजावट करें। ताकि मां लक्ष्मीह आपके घर में प्रवेश करें।
5. मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के मुख्य द्वार पर रंगोली और दीपक सजाएं।
Leave a comment