
MP Road Accident: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। सोहागी पहाड़ के पास चलते ऑटो पर सीमेंट की शीट से लदा ट्रक पलट गया। ऑटो सवार 7 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि प्रयागराज से गंगा स्नान कर यात्री लौट रहे थे। ऑटो सवार सभी यात्री मऊगंज के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

Leave a comment