Search KhabarFast

Press ESC to close

मध्य प्रदेश के ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, 2 की मौत कई लोग घायल

मध्य प्रदेश के ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, 2 की मौत कई लोग घायल

MP Oil Factory Fire: मध्य प्रदेश के धार जिले के पिथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार देर रात एक ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यहां पर शिवम इंडस्ट्रीज नामक एक लुब्रिकेंट ऑयल फैक्ट्री में अचानक एक टैंकर में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

देर रात हुई घटना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे। पिथमपुर के एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि घटना सेक्टर-3 स्थित फैक्ट्री में रात लगभग साढ़े दस बजे हुई। टैंकर में लुब्रिकेंट ऑयल भरा हुआ था, जिसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा टैंकर जल उठा।

घायलों का चल रहा इलाज

इस आग की चपेट में आने से 23 साल के नीरज और 35 साल के कल्पेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टैंकर चालक मनोज झा और फायर फाइटर दिलीप सिंह यादव गंभीर रूप से झुलस गए. दोनों का स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर के अस्पताल रेफर कर दिया गया।

आग पर पाया गया काबू

आग बुझाने के लिए इंदौर और पीथमपुर से चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक टैंकर और फैक्ट्री के कुछ हिस्से पूरी तरह जल चुके थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चार धाम यात्रा शुरू...श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, प्रशासन पूरी तरह तैयार

रविवार, 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इस दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल को खुलेगा।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

मिडिल ईस्ट की टेंशन ने थामी एलपीजी की गति, खपत में रिकॉर्ड गिरावट की गई दर्ज

LPG Cylinder:मार्च में एलपीजी की खपत में भारी कमी दर्ज की गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट टेंशन है। जिसकी वजह से सप्लाई में रुकावटे आई है। जिससे घरेलू रसोई और कमर्शियल दोनों के यूजर्स के लिए गैस की आपूर्ति पर असर पड़ा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें