MP NEWS: ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने कार को टक्कर, हादसे में चार लोगों की मौत

MP NEWS: ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने कार को टक्कर, हादसे में चार लोगों की मौत

Gwalior Road Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। जहां घने कोहरे के कारण ट्रक और एक कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो पुरूष और दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच जुट गई।  

यह हादसा के ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बंटू ढाबा के पास हुआ।बताया जा रहा है कि एक कार में सवार होकर पूरा परिवार ग्वलियर की ओर जा रहा था। सुबह के करीब 8 बजे जैसे ही कार बंटू ढावा कार के पास पहुंची, तब पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सभी मृतकएक ही परिवार के सदस्य थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। साथ ही शवों को पास के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद चालक फरार

शुरुआती जांच के मुताबिक, घने कोहरे की वजह से और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। घटना के ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया है। साथ ही चालक की तालाश में जुट गई।

 

Leave a comment