
mp: मगरमच्छ एक ऐसे जीव है जिसे देखकर हर किसी को डर लगता है। उसके दांत देख अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते है। वहीं बात करें मछलियों की तो समुद्री में कई ऐसी मछलियां है जो देखने में बेहद सुंदर होती है लेकिन खतरनाक भी बहुत होती है। लेकिन भारत में पहली बार एक ऐसी मछली मिली है जो आगे से मगरमच्छ जेसी लग रही और पीछे से एक मछली जैसी। अब ये क्या है चलिए आपको बताते है।
दरअसल भोपाल के बड़े तालाब में एक विशेष प्रजाति की मछली मिली है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह उत्तरी अमेरिका की झीलों में पाई जाती है। वहीं विशेषज्ञों की माने तो इस मछली का नाम एलिगेटर गार है। इसके मुंह के आकार की वजह से इसे क्रोकोडाइल फिश के नाम से भी जाना जाता है।
अनस भोपाल के कोहेफिजा क्षेत्र के खानूगांव के रहने वाले लोगों के अनुसार, जब बड़े तालाब में मछली पकड़ रहे थे। तभी यह मछली उनके हाथ लगी। जब उन्होंने मछली को बाहर निकाला तो पहली नजर में वह मगरमच्छ का बच्चा जैसा लगा। लेकिन ध्यान से देखने पर वह मछली जैसी दिखी।

Leave a comment