Alia Bhatt: आलिया भट्ट के नागरिकता को लेकर छिड़ी जंग के बीच एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, फैंस हुए कन्फ्यूज

Alia Bhatt: आलिया भट्ट के नागरिकता को लेकर छिड़ी जंग के बीच एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, फैंस हुए कन्फ्यूज

Alia Bhatt: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान समेत कई बॉलीवुड के सितारों ने मतदान किया। रणबीर कपूर भी मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे थे। ऐसे में एक्ट्रेस आलिया भट्ट नहीं दिखाई दीं। आलिया के फैंस भी इंतजार कर रहे थे कि अदाकारा वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचेगी। लेकिन एक्ट्रेस भारतीय नागरिक नहीं है, जिस कारण वो वोट नहीं दे सकतीं है। इस बीच सोशल मीडिया पर आलिया को काफी ज्यादा ट्रोल किया जाने लगा, जिसके बाद खुद एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़कर लोगों को जवाब दिया हैं।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ अदाकारा का पोस्ट

बता दें कि सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि आलिया भारतीय नागरिक नहीं हैं। उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। इसी बीच आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। उनके इस पोस्ट को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने सोशल मीडिया चल रही उनकी नागरिकता के बहस को लेकर ये पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ‘प्यार, कोई भी तर्क,चाहे वह कितना भी मजबूत क्यों न हो, उस शब्द को हरा नहीं सकता।‘उन्होंने ‘द गुड वर्ड’ हैशटैग के साथ अपने इंस्टाग्राम पर ये स्टोरी साझा की है। उनके इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर चल रही बहस से जोड़ा जा रहा है।

आलिया भट्ट की मां ने कहीं थी ये बात

इससे पहले आलिया की मां सोनी राजदान ने बताया था कि भले ही उनका जन्म यूके में हुआ था, लेकिन उनकी ज्यादातर जिंदगी भारत में ही बीती। उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘मेरा जन्म यूके में हुआ था, लेकिन जब मैं तीन महीने की थी, तो हम बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की, जिसे मेरे माता-पिता ने शूरू किया था। जहां तक मेरे पासपोर्ट की बात है, कोई क्यों बताए कि मुझे इसके बारे में क्या करना चाहिए? विश्व के एक नागरिक के रूप में यह मेरी पसंद और अधिकार है कि मैं तय करूं कि मुझे कौन सा पासपोर्ट चाहिए’।  

Leave a comment