Search KhabarFast

Press ESC to close

कमलगट्टे के सेवन से होते है ये फायदे, इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

कमलगट्टे के सेवन से होते है ये फायदे, इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली: भारत में प्राचीन काल से कमल के फूल को पवित्र माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि कमल के फूल का बीज और इसकी जड़ों का इस्तेमाल खाने में भी किया जाता है?दरअसल, कमल के पौधे की जड़ों को कमल ककड़ी के नाम से जाना जाता है। वही इससे सब्जी के रूप में भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। कमल के फल से निकलने वाले बी जिसे कमल गट्टा कहा जाता है और इसका सेवन भी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसके अलावा आज हम आपको इसके फायदों के बारे में बताने आए है। 

1. डायरिया की समस्या में फायदेमंद

कमल गट्टा का हलवा खाने से डायरिया या दस्त की समस्या में फायदा मिलता है। इसमें कसैले गुण मौजूद होते हैं जो भूख बढ़ाने का काम करते हैं। डायरिया के अलावा कमल गट्टा का हलवा खाने से कब्ज और गैस की समस्या में भी फायदा मिलता है। कमल गट्टा का हलवा नियमित रूप से खाने से आपका पाचन तंत्र भी बेहतर होता है।

2. इनफर्टिलिटी की समस्या में फायदेमंद

कमल गट्टा का हलवा इनफर्टिलिटी की समस्या में फायदेमंद माना जाता है। आज के समय में खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़े कारणों की वजह से पुरुष और महिला दोनों में इनफर्टिलिटी की समस्या हो रही है। कमल गट्टे का सेवन करने से महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से गर्भाशय स्वस्थ रहता है और प्रेगनेंसी के दौरान मिसकैरेज जैसी गंभीर स्थितियों में फायदा मिलता है।

3. वजन कम करने में उपयोगी

आज के समय में असंतुलित खानपान और जीवनशैली से जुड़े कारणों की वजह से लोगों में मोटापे की समस्या या वजन बढना बहुत कॉमन हो गया है। मोटापे की समस्या से बचने के लिए और प्रभावी तरीके से वजन कम करने के लिए कमल गट्टा का हलवा बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति बनी रहती है और बार-बार भूख भी नहीं लगती है। इसलिए कमल गट्टे के हलवे को वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 21 August 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किसे मिलेगा शुभ समाचार?

Horoscope Today 21 August 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है, जबकि कुछ जातकों को धन, स्वास्थ्य और यात्रा के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मेष राशि वालों के लिए व्यापार और नौकरी में तरक्की के योग हैं, वहीं वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक नुकसान और पुराने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। मिथुन राशि वालों को स्वास्थ्य और फिजूलखर्ची पर ध्यान देने की सलाह है। कर्क राशि के लिए व्यापार, परिवार और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए कारोबार की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कन्या राशि वालों को मान-सम्मान, धन लाभ और नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं।

HOROSCOPE TODAY 22 AUGUST 2026: आर्थिक लाभ से प्रमोशन तक, आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा खास?, जानिए

HOROSCOPE TODAY 22 AUGUST 2026: राशिफल के अनुसार आज यानी 22 अगस्त 2026, शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों से मानसिक सुख के साथ मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं वृश्चिक राशि वालों को अपनी भावुकता और उदारता पर संयम रखने की सलाह दी गई है। कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और करियर में सफलता के योग बनेंगे, तो कुछ को निवेश, रिश्तों और स्वास्थ्य के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। तो चलिए जानते हैं आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

Raksha Bandhan 2026: पहली बार पाताल लोक में बनाया गया था रक्षा बंधन! जानें राजा बलि और माता लक्ष्मी की कथा

रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्रेम और रक्षा के प्रतीक इस पर्व का हर किसी को इंतजार रहता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast