अचानक तालाब से बाहर आया रहस्यमयी गांव! जानें कैसे हुआ ये चमत्कार

अचानक तालाब से बाहर आया रहस्यमयी गांव! जानें कैसे हुआ ये चमत्कार

इन दिनों दुनिया के कई देश पानी की कमी का सामना कर रहे है। जहां एक तरफ पानी की कमी को दूर करने के लिए सरकारें कई तरह के उपाय कर रही है। वहीं दूसरी तरफ ब्रिटेन में पानी की समस्या को देखते हुए एक गांव को खत्म कर दिया और वहां तालाब बना दिया गया है। बड़े शहरों में पानी की कमी को दूर करने के लिए इस तालाब का निर्माण कराया गया था। हालांकि फिर से गर्मी बढ़ने की वजह से जलाशय सूख गया है और पानी में डूबा गांव बाहर आ गया है।

बता दें कि अब इस गांव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगने लगी है। ब्रिटेन के डर्बीशायर की यह घटना है जहां पर ये तालाब मौजूद है। बताया जा रहा है कि यह बात 1940 के दशक की है। डर्बीशायर में स्थित डेरवेंट गांव को खत्मकर तालाब का निर्माण कराया गया था। इस तालाब से ब्रिटेन के डर्बी, शेफील्ड, नॉटिंघम और लीसेस्टर शहरों को पानी की सप्लाई की जाती है।

तालाब का जलस्तर साल 2018 में भयानक गर्मी के कारण बहुत नीचे चला गया था जिसकी वजह से गांव के कुछ इलाके नजर आने लगे। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए वहां दूर-दूर से लोग जाने लगे। ब्रिटेन इन दिनों भयानक गर्मी का सामना कर रहा है जहां पर हीटवेव सभी रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। इसके साथ ही तालाब में पानी भर जाने के बाद भी इमारत का उपरी हिस्सा दिखता था,लेकिन सेफ्टी का हवाला देखकर चर्चा को तोड़ दिया गया है। ऐसे मामले आ रहे थे कि लोग तैरकर चर्च के शिखर तक पहुंचने का प्रयास करते थे। पांच साल पहले इस गांव के कई फोटो सामने आए थे जिनमें गांव के रहन सहन दिखते थे।

Leave a comment