अकेलापन आपके लिए हो सकता है घातक ! जानिए कैसे

अकेलापन आपके लिए हो सकता है घातक !  जानिए कैसे

नई दिल्ली: अकेलापन! कहने को तो ये एक छोटा-सा शब्द है, लेकिन इसका असर बहुत घातक होता है, जो एक समय में किसी की जान भी ले सकता है। दरअसल आज के आधुनिक समय में हर किसी को अकेला रहना पसंद हो गया है हालांकि उनके पास उनका दोस्त, साथी मोबाईल फोन होना चाहिए। जिसके बाद लोगों को किसी से बात करने में कोई रूचि नहीं होती। काम से घर और घर से काम पर इसी से उन्हें मतलब होता है। लेकिन क्या आपको पता है ये अकेलापन व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक पर कितना असर डालता। अगर कोई व्यक्ति किसी से बातचीत करनी बंद कर दे तो वो अकेलापन का शिकार हो जाता है यानि वो डिप्रेशन की बीमारी से ग्रस्त हो जाता है, जो उनके लिए बहुत घातक हो जाता है, जिससे आपकी मौत भी हो सकती है।

अगर अकेलेपन की पहचान की बात करें तो उदास और खाली महसूस करना, किसी चीज में खुशी न मिलना, सुस्ती, ऊर्जा में कमी और थकान महसूस करते रहना, नींद न आना, खाने की बिल्कुल इच्छा न होना, आत्मविश्वास में कमी, बेचैनी महसूस करना। वहीं अकेलेपन का सबसे ज्यादा असर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है जो हमारे शरीर को बहुत नुकसान देता है, क्योंकि हमारे शरीर दिमाग से कमांड आती है तभी काम करता है और दिमाग ही काम नहीं करेंगा तो शरीर तो अपने आप साथ छोडेंगा। साथ ही अकेलेपन का शारीरिक स्वास्थ्य पर असर भी गहरा असर पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति को निरंतर अकेलेपन की भावनाओं का अनुभव होता है, तो इसका आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर देखा जा सकता है। जो वजन बढ़ने, नींद की कमी, हृदय स्वास्थ्य में गड़बड़ी, प्रतिरक्षा प्रणाली की कमजोरी जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है।

ऐसा नहीं की कोई व्यक्ति अकेलेपन का शिकार हो जाता है तो इससे बाहर नहीं आया जा सकता। बिलकुल आया जा सकता है। इसके लिए आपको सुबह उठकर रोजाना योग करना होगा। अपने मनपसंद के गाने सुनने चाहिए। ज्यादा से ज्यादा लोगों से बातचीत करनी चाहिए। ज्यादा से ज्यादा परिवार वालों के साथ समय बीतना चाहिए। जिससे आपका धीरे-धीरे अकेलापन दूर होना शुरू हो जाएगा और आप पहले के जैसे तंदुरूस्त हो जाएंगे।

Leave a comment