Loksabha Election 2024: जदयू ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किस प्रत्याशी को कहां से मिला टिकट

Loksabha Election 2024: जदयू ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किस प्रत्याशी को कहां से मिला टिकट

JDU Candidate List: बिहार में एनडीए ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारा पहले कर दिया था। इसमें बीजेपी को 17 सीट, जेडीयू को 16, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को 5 सीट ,जीतन राम मांझी के 'हम' पार्टी को 1 सीट, उपेंद्र कुशवाहा को 1 सीट की सहमति बनी थी। फिलहाल प्रत्याशियों  का एलान नहीं किया गया है। लेकिन अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने 24 मार्च को सभी 16 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस उम्मीदवारों की लिस्ट में कुछ पुराने नाम शामिल हैं तो कुछ नए चेहरे को भी JDU ने मौका दिया है। 

इनको दिया JDU ने टिकट

  1. मुंगेर-ललन सिंह
  2. बांका-गिरधारी यादव
  3. सुपौल-दिलेश्वर कामत
  4. मधेपुरा-दिनेश चंद्र यादव
  5. जहानाबाद- चंदेश्वर चंद्रवंशी
  6. शिवहर-लवली आनंद
  7. सीतामढ़ी-देवेश चंद्र ठाकुर
  8. वाल्मीकिनगर-सुनील महतो
  9. पूर्णिया-संतोष कुशवाहा
  10. किशनगंज-मास्टर मुजाहिद आलम
  11. कटिहार-दुलालचंद गोस्वामी
  12. गोपालगंज-आलोक सुमन
  13. भागलपुर-अजय मंडल
  14. नालंदा-कौशलेंद्र कुमार
  15. झंझारपुर-रामप्रीत मंडल
  16. सीवान- विजय लक्ष्मी

2019लोकसभा चुनाव में में NDA को मिली था बड़ी जीत

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में NDA ने बड़ी जीत हासिल की थी। पिछले चुनाव में JDU औरBJPने 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं, लोजपा छह सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इस दौरान BJPने 17 में 17 सीट पर जीती थी। वहीं, JDU ने 16 सीट पर जीत गई थी। इसके अलावा, लोजपा भी छह सीटों पर जीती थी। इस लोकसभा चुनाव में JDU 16 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। इस बार केवल के सीटिंग सीट में सिर्फ एक सीट में बदलाव किया गया है। सीवान सीट से कविता देवी की जगह अब विजय लक्ष्मी को टिकट मिला है। JDUने इस बार लोकसभा चुनाव के लिए अपने 12 मौजूदा सांसदों को फिर से प्रत्याशी बनाया है।

Leave a comment