Lok Sabha Election 2024: नितिन गडकरी…अर्जुनराम मेघवाल…किरेन रिजिजू, आज EVM में कैद होगी इन दिग्गजों की किस्मत

Lok Sabha Election 2024:  नितिन गडकरी…अर्जुनराम मेघवाल…किरेन रिजिजू, आज EVM में कैद होगी इन दिग्गजों की किस्मत

Lok Sabha Election 2024: आज से लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों  की 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है। जहां पूर्वोत्तर में दोपहर 3 बजे तो वहीं देश के अन्य राज्यों में शाम के 6 बजे चुनाव प्रचार बंद हो गए। पहला चरण राजनीतिक रूप से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है और भाजपा, कांग्रेस समेत राजनीतिक पार्टियों के कई चेहरे इस चुनावी मैदान में है।

इन दिग्गजों की किस्मत EVM में होगी कैद

कोयंबटूर लोकसभा सीट पर तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई का मुकाबला डीएमके नेता गणपति पी राजकुमार और एआईएडीएमके के सिंगाई रामचंद्रन से हो रहा है। तो वहीं केंद्रीय सड़क परिवाहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र की नागपुर से जीत की कामना कर रहे हैं। उनका मुकाबला नागपुर पश्चिनम से कांग्रेस के विधायक और उम्मीदवार विकास ठाकरे के साथ है। आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के भी किस्मत का फैसला होगा। जीतन राम मांझी के खिलाफ आरजेडी ने पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत को उम्मीदवार बनाया है।

यहां पर दिलचस्प है मुकाबला

पहले चरण के वोटिंग में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ का भी छिंदवाड़ा सीट से भाजपा उम्मीदवार विवेक बंटी साहू के खिलाफ मुकाबला है, जो पिछले दो विधानसभा चुनावों में कमल नाथ से हार गए थे। इसके साथ ही आज कांग्रेस नेता और शिवगंगा से सांसद कार्ति चिदम्बरम का भी मुकाबला है। यहां से उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदम्बरम सात बार जीते थे, उनका मुकाबला भाजपा के टी देवनाथन यादव और एआईएडीएमके के जेवियर दास से है। इनके अलावा बीकानेर सीट से अर्जुनराम मेघवाल, अलवर सीट से भूपेंद्र यादव, अरुणाचल प्रदेश पश्चिम से किरेन रिजिजू, पीलीभीत से जितिन प्रसाद, असम की जोरहाट सीट से गौरव गोगोई की किस्मत आज ईवीएम में बंद हो जाएगी।

Leave a comment