Lok Sabha Election 2024: पूर्व वायुसेना प्रमुख RKS भदौरिया भाजपा में हुए शामिल, अनुराग ठाकुर ने दिलाई सदस्यता

Lok Sabha Election 2024: पूर्व वायुसेना प्रमुख RKS भदौरिया भाजपा में हुए शामिल, अनुराग ठाकुर ने दिलाई सदस्यता

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव करीब हैं। जैसे जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं वैसे वैसे कई नेता कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थामते जा रहे हैं। इसी बीच पूर्व वायुसेना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह भदौरिया और वाईएसआर के वरिष्ठ नेता वी प्रसाद राव ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के महामंत्री विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राकेश कुमार और वी प्रसाद राव को सदस्यता दिलाई।

भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व वायुसेना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद किया। भदौरिया ने कहा कि एक बार फिर राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का अवसर देने के लिए वो पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देते हैं। पूर्व वायुसेना अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने चार दशक से अधिक समय तक भारतीय वायुसेना की सेवा की। लेकिन उनकी सेवा का सबसे अच्छा समय बीजेपी सरकार के नेतृत्व में पिछले 8 साल थे।

आत्मनिर्भर कदम के नतीजे जमीन पर दिख रहे

उन्होंने आगे कहा कि देश के सशस्त्र बलों को सशक्त बनाने और आधुनिकीकरण करने साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस सरकार द्वारा उठाए गए कदमों न सिर्फ सेना की क्षमता को बढ़ाया बल्कि उनमें नया आत्मविश्वास भी आया है। उन्होंने कहा कि सरकार के आत्मनिर्भर कदम के नतीजे जमीन पर दिख रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सरकार जो कदम उठा रही है बहुत महत्वपूर्ण हैं। भदौरिया ये भी कहा कि विकसित भारत का संकल्प विश्व स्तर पर भारत को अलग पहचान देगा। वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे।

अनुराग ठाकुर और विनोद तावड़े ने किया स्वागत

अनुराग ठाकुर और विनोद तावड़े ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। अनुराग ठाकुर ने कहा है कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल में आने पर आर के भदौरिया और वी प्रसाद राव का स्वागत है। भाजपा के दिग्गज नेताओं ने कहा कि पूर्व एयर चीफ मार्शल आर के भदौरिया की आत्मनिर्भर भारत के अभियान में काफी सक्रियता रही है और अब उनका योगदान पॉलिटिकल सिस्टम में होने जा रहा है।

Leave a comment