दुनिया की ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी, तीन भारतीय का नाम भी शामिल

दुनिया की ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी, तीन भारतीय का नाम भी शामिल

World Powerful Women List: प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने साल 2024 की दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में उद्योग, मनोरंजन, राजनीतिक, समाज सेवा और नीति नियंताओं के क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं के नाम शामिल है। फोर्ब्स की इस 21वीं सूची में तीन भारतीय महिलाओं का नाम भी शामिल है। जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में शानदार काम किया है। आइए जानते हैं कि इस सूची में कौन-कौन से नाम हैं और उनकी उपलब्धियां क्या है।  

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण          

भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फोर्ब्स की ताकतवार महिलाओं की लिस्ट में 28वें स्थान पर हैं। गौरतलब है कि निर्मला सीतारमण ने मई 2019 में केंद्रीय वित्त मंत्री का पद संभाला था और उसके बाद से लगातार इस अहम पद पर बनी हुई हैं। निर्मला सीतारमण पर भारत के तेज आर्थिक विकास को बनाए रखने की जिम्मेदारी है और उनके नेतृत्व में भारत पांच खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। निर्मला सीतारमण महिला सशक्तिकरण को लेकर लगातार बोलती रही हैं। राजनीति में आने से पहले सीतारमण ब्रिटेन की एग्रीकल्चर इंजीनियर्स एसोसिएशन और बीबीसी वर्ल्ड के साथ काम कर चुकी हैं।      

रोशनी नदार मल्होत्रा         

दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन और एचसीएल कॉर्पोरेशन की सीईओ रोशनी नदार मल्होत्रा को फोर्ब्स की सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में 81वां स्थान दिया गया है। रोशनी नदार 12 अरब डॉलर की कंपनी का नेतृत्व करती हैं। इसके अलावा रोशनी नदार मल्होत्रा शिव नदार फाउंडेशन की भी ट्रस्टी हैं और इसके जरिए शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही हैं। रोशनी नदार ने द हैबीटेटस ट्रस्ट की स्थापना की, जो प्राकृतिक संरक्षण के लिए जाना जाता है।   

किरन मजूमदार शॉ                        

किरन मजूमदार शॉ को फोर्ब्स की सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में 82वां स्थान दिया गया है। किरन मजूमदार बायोटेक कंपनी बायोकॉन की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं। बायोकॉन की आज अमेरिका, एशिया के विभिन्न बाजारों समेत दुनिया भर में पहुंच है। किरन मजूमदार शॉ भारत के सबसे सफल उद्योग में से एक हैं। साल 2019 में किरन मजूमदार और उनके पति जॉन शॉ ने यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोसगो में कैंसर रिसर्च के लिए 75 लाख डॉलर का डोनेशन दिया था। शॉ की कंपनी कोरोना वायरस की एंटीबॉडी थेरेपी का भी काम कर रही है।                 

Leave a comment