Haryana News: सरस्वती महोत्सव पर सीएम सैनी का संदेश, कहा- सरस्वती केवल नदी नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक सूत्र है

Haryana News: सरस्वती महोत्सव पर सीएम सैनी का संदेश, कहा- सरस्वती केवल नदी नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक सूत्र है

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरस्वती महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के समापन समारोह पर सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने मां सरस्वती को नमन किया। उन्होंने कहा कि सरस्वती महोत्सव की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई किया।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि आज पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस को भी पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है। आज के ही दिन कुरुक्षेत्र भी अस्तित्व में करनाल से निकल कर आया। इस पवित्र स्थल पर मां सरस्वती के पुनर्धार के लिए 63 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत के 26 परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास हुए। यह सरस्वती महोत्सव हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति के पुनर्जागरण का पर्व है।

सरस्वती केवल नदी नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक सूत्र है- सीएम सैनी 

सीएम सैनी ने कहा कि यह सामूहिक आयोजन इस बात का प्रमाण है कि सरस्वती केवल नदी नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक सूत्र है। हरियाणा में भी सरस्वती नदी को फिर से प्रवाहित करने का गति से कार्य चल रहा है। वर्ष 2015 में हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड की स्थापना की गई। बोर्ड का उद्देश्य गहन शोध कर सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करना। हरियाणा सरकार 75 प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ मिलकर सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने का कार्य कर रही है।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि सरस्वती से जुड़े प्रमुख तीर्थ स्थलों को सरस्वती तीर्थ के रूप में विकसित करना हमारी सरकार का लक्ष्य है। नदी के निरंतर प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल सरकार के साथ एक ऐतिहासिक समझौता किया गया। पिछले 10 वर्षों में सरस्वती नदी के रास्तों पर 18 नए पुलों का निर्माण किया गया। सीएम सैनी ने कहा कि सरस्वती हेरिटेज प्रोजेक्ट अतीत, वर्तमान और भविष्य के लिए एक स्थिर विकास का मिशन है। एनसीईआरटी के पाठ्यक्रमों में भी सरस्वती नदी के अध्याय को शामिल करने का निर्णय लिया गया।  

Leave a comment