Search KhabarFast

Press ESC to close

शुभमन गिल को तुरंत कप्तानी से हटाया जाए, पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने उठाए सवाल

शुभमन गिल को तुरंत कप्तानी से हटाया जाए, पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने उठाए सवाल

indian cricket news: शुभमन गिल को अक्टूबर 2025 में भारत का वनडे कप्तान बनाया गया था। गिल ने रोहित शर्मा को रिप्लेस करते हुए कप्तानी की बागडोर संभाली थी. हालांकि गिल को बतौर कप्तान शुरुआती 2 वनडे सीरीज में हार का सामना पड़ा, जिसके बाद उनको कप्तानी से 'बर्खास्त' करके रोहित शर्मा को दोबारा कप्तान बनाने की मांग तेज हो गई।  टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने अवाजा उठाते हुए कहा कि गिल को हटाकर रोहित को दोबारा वनडे का कप्तान बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा उनका यह भी मानना है कि रोहित शर्मा कप्तानी के लिहाज से गिल की तुलना में काफी बेहतर हैं।मनोज तिवारी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया को मिली हार के बाद इस बारे में बात की।
 
अब भी वक्त है सुधार का 
 
मनोज तिवारी ने कहा, "मैं कह रहा हूं कि अब भी सुधार का वक्त है। यह वर्ल्ड कप के बारे में है। हम कोई द्विपक्षीय सीरीज या फिर रैंडम टूर्नामेंट खेलने नहीं जा रहे हैं." उन्होंने आगे कहा, "रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की क्या जरूरत थी? मुझे यकीन है कि अगर रोहित अब भी वनडे में कप्तानी कर रहे होते, तो नतीजा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का दूसरा होता, क्योंकि जब उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, तो मुझे लग रहा था कि टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है।  
 
रोहित अब भी गिल से बहुत बेहतर
 
मनोज तिवारी ने आगे कहा, "रोहित अब भी गिल से थोड़े नहीं बल्कि बहुत बेहतर हैं।  इसलिए वह इतने सफल कप्तान हैं। आप गिल की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीत सकते हैं, लेकिन मेरी सलाह है कि दोनों की कप्तानी की तुलना करिए।  अगर रोहित कप्तान बनते हैं, तो जीतने की कितनी उम्मीद होगी? और अगर गिल कप्तान रहते हैं, तो जीतने की उम्मीद कितनी होगी? मुझे लगता है कि हर कोई कहेगा कि अगर रोहित कप्तान होंगे, तो फिर वर्ल्ड कप जीतने के 85 से 90 फीसद चांस होंगे."

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भुवनेश्वर कुमार को 1,434 दिन बाद मिला इंटरनेशनल विकेट, लेकिन 4 ओवर में कुटाई ने बिगाड़ा सारा खेल!

INDvsNZ:भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लंबे इंतजार के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेट हासिल किया, लेकिन उनकी गेंदबाजी का दूसरा पहलू भी चर्चा में रहा।

IND vs NZ 2nd T20I: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त

IND vs NZ 2nd T20I: न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में पांच मैचों की टी20I सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट हरा दिया। साथ सीरीजी में 2-0 की बढ़त भी बना ली।

6 मैच बाद टीम में वापसी, फिर भी फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी; 8 गेंदों में 4 रन बनाकर लौटे पवेलियन

Vaibhav Sooryvanshi Out Early: क्रिकेट के मैदान पर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें मिले मौके का वह फायदा नहीं

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast