Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: अंबाला में दिनदहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां, पूरे गांव में दहशत का माहौल

HARYANA NEWS: अंबाला में दिनदहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां, पूरे गांव में दहशत का माहौल

Ambala News: हरियाणा के अंबाला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मुलाना थाना इलाके के गांव कालपी में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव कालपी में जमीन पर पिलर लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। आरोप है कि अमन नाम के एक युवक ने विवाद के दौरान गुरमीत सिंह नाम के व्यक्ति पर सीधे गोलियां दाग दीं। गुरमीत सिंह को दो गोलियां लगी हैं एक उनके गले पर और दूसरी उनके पैर पर।

इलाके में हड़कंप

वारदात की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए साहा और मुलाना थाना प्रभारियों के साथ डीएसपी बराड़ा सुरेश कौशिक भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अमन मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

घायल व्यक्ति की हालत नाजुक

फिलहाल घायल गुरमीत सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज एमएम मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी हैं। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। अब देखना यह होगा कि अंबाला पुलिस फरार आरोपी को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचा पाती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाबी सिंगर इंदर कौर की मौत से सदमे में फैंस, क्या है सिंगर की हत्या की वजह?

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यश इंदर कौर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 19 मई की सुबह उनकी लाश नीलो नहर से बरामद की गई।

कुमारी सैलजा का बीजेपी सरकार पर हमला, बोलीं- हरियाणा में बिजली-पानी से लेकर कानून व्यवस्था तक हाल बेहाल

HARYANA NEWS: हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था जैसे मूलभूत मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। सिरसा सहित प्रदेश के अनेक जिलों में विकास कार्य ठप पड़े हैं और जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाओं की राजनीति कर रही है, जबकि धरातल पर विकास दिखाई नहीं देता है। कुमारी शैलजा आज सिरसा के रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद मीडिया से रूबरू हो रही थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast