दुनिया का इकलौता पेड़, जिसके तने में इकट्ठा हो जाता है 12,0000 लीटर पानी

दुनिया का इकलौता पेड़, जिसके तने में इकट्ठा हो जाता है 12,0000 लीटर पानी

Ajab-gajab: बोआब पेड़...इस पेड़ के बारे में आप लोगों ने जरूर सुना होगा। जिससे विश्व वृक्ष की उपाधी मिली हुई है। बोआब का पेड़  अफ्रीका के मेडागास्कर में पाया जाता है। इसकी ऊचांई की बात करें तो यह 30 मीटर ऊंचा  और करीब 11 मीटर चौड़ा होता है। इसकी एक खास बात है कि पेड़ की बनावट ओर पेड़ों से अलग होती है।

बोआब पेड़ की खासियत

इसकी जड़ें ऊपर की ओर और तना नीचे की ओर हैं। इस पेड़ में सिर्फ 6 महीने के पत्ते होते हैं। यह पेड़ अपने तने में 12,0000 लीटर पानी भी जमा करता है। इतना ही नहीं जब यह पेड़ बड़ा हो जाता है तो इसके तने में हजारों लीटर शुद्ध पानी भर जाता है। ऐसे में यह पानी उन इलाकों में पीने के काम आता है जहां बारिश नहीं होती है।

बाओबाब पेड़ की छाल में लगभग 40 प्रतिशत नमी होती है, इसलिए इसे जलाने के लिए उपयोग नहीं किया जाता है, लेकिन तना अंदर से रेशेदार होता है, जिससे कागज, कपड़ा, रस्सी, कंबल, मछली पकड़ने के जाल जैसी चीजें बनाई जा सकती हैं।इस वृक्ष को संरक्षित वृक्ष भी घोषित किया गया है।

अफ्रीका में स्थित बाओबाब के कुछ पेड़ बहुत पुराने हैं, जबकि कुछ रोमन काल से यहां स्थित हैं। इसके अलावा अफ्रीका के इफेटी शहर के पास एक पेड़ भी है, जिसे टी पॉट बाओबाब ट्री कहा जाता है।

Leave a comment