Sawan ke Somvar vrat 2024: सावन शुरू होने से पहले पढ़ें ये खबर...कहीं भूलकर भी न छूट जाए एक भी सोमवार का व्रत

Sawan ke Somvar vrat 2024: सावन शुरू होने से पहले पढ़ें ये खबर...कहीं भूलकर भी न छूट जाए एक भी सोमवार का व्रत

Sawan ke Somvar vrat 2024: सावन सोमवार हिंदुओं के लिए एक उल्लास का त्योहार है, और वे भगवान शिव की पूजा करके इसे बहुत श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन सोमवार का व्रत रखने से भगवान शिव अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं, जिससे उनका जीवन सुख और शांति से गुजरता है। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए सावन के महीने में कठोर तपस्या की थी।ऐसा माना जाता है कि अगर कोई अविवाहित महिला सावन का व्रत रखती है तो उसे मनचाहा वर मिलता है। इस दिन बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए यह व्रत रखते हैं।

सावन के सोमवार व्रत 2024 ( Sawan ke Somvar vrat 2024 )

22जुलाई 2024- सावन का पहला सोमवार

29जुलाई 2024- सावन का दूसरा सोमवार

5अगस्त 2024- सावन का तीसरा सोमवार

12जुलाई 2024 - सावन का चौथा सोमवार

19जुलाई 2024 - सावन का पाँचवां सोमवार

सावन सोमवार व्रत विधि (Sawan Somvar vrat vidhi)

• सावन सोमवार रखने के लिए सुबह सबसे पहले सुबह उठकर गंगा जल से स्नान करें।

• इसके बाद अपने घर के मंदिर की अच्छे से सफाई करे।

• फिर शिव मंदिर में जाकर या अपने घर पर ही शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

• सावन सोमवार व्रत में सुबह शाम को दो बार भगवान भगवान शिव की पूजा करें ।

• शाम में सावन व्रत कथा का पाठ करें।

• इसके बाद शिव जी की आरती कर प्रसाद सभी में बांटे।

• इसके बाद अपना व्रत खोल लें।

Leave a comment