ब्रिस्क वॉक करने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे, कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

ब्रिस्क वॉक करने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे, कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Brisk Walk Benefits: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच अक्सर हम अपनी सेहत को भूल जाते है। जिसकी वजह से हमारी तबीयत बिगड़ जाती है। फिर हम मंहगी दवाईयों के पीछे भागते हैं। लेकिन दवाईयों के बिना भी हम अपनी सेहत पर ध्यान दे सकते है।  स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो बिगड़ी जीवनशैली को सुधारने के लिए ज्यादा से ज्यादा कच्ची सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए। इसी के साथ योगा करने से भी सेहत में सुधार होता है। लोग एक्सरसाइज करने के लिए जिम जाते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताते है, जिसकी मदद से आपकी सेहत में सुधार हो सकता है। अच्छी सेहत के लिए ब्रिस्क वॉक करना फायदेमंद माना जाता है।

ब्रिस्क वॉक क्या है?

ब्रिस्क वॉक वॉक करने का ही एक प्रकार है। लेकिन एक नॉर्मल वॉक से थोड़ी अलग होती है। इस वॉक में आप न तो बहुत तेज चलते हैं और न ही बहुत ज्यादा धीरे चलते हैं। इस तरह की वॉक में आप जल्दी थकते नहीं है। इसमें व्यक्ति को 3 मील प्रति घंटा या 100 कदम प्रति मिनट चलना होता है। इस दौरान दिल की गति 110 से 120 बीट प्रति मिनट तक हो जाती है। जो दिल के मरीजों और सेहतमंद लोगों के लिए काफी फायदेमंद है।

ब्रिस्क वॉक करने के फायदे

ब्रिस्क वॉक करने से मोटापा कम होता है। इसी के साथ स्ट्रेस कम होता है। रोजाना ब्रिस्क वॉक करने से दिल से जुड़ी समस्या नहीं होती। इसके अलावा डायबिटीज, स्तन कैंसर और पेट के कैंसर के जोखिम को भी कम करता है। ब्रिस्क वॉक करने से तनाव दूर होता है। इसलिए अपने डेली वर्कआउट में 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक को जरूर शामिल करें। इससे आपका पूरा शरीर फिट रहेगा।

ब्रिस्क वॉक करने से आपकी मेमोरी तेज होती है। इससे ब्लड शुगर और बीपी कंट्रोल रहता है। ब्रिस्क वॉक करने से मानसिक तनाव और एंग्जायटी से भी राहत मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो रोजाना ब्रिस्क वॉक करने से हमारे नींद के पैटर्न में सुधार होता है। इससे स्ट्रेस भी कम होता है। इसी के साथ डिप्रेशन के लक्षणों को भी सुधारने में मदद मिलती है। 

ब्रिस्क वॉक करते समय इन बातों का रखें ध्यान

1. ब्रिस्क वॉक करते समय हमेशा अपनी पीठ को सीधा रखें।

2. इसके अलावा हमेशा अपना सिर ऊंचा रखें।

3. फालतू चीजों के बारे में न सोचते हुए अपने भविष्य के बारे में सोचें।

Leave a comment