
Turmeric Benefits In Winter Season: धीरे-धीरे सर्दियों का मौसम दस्तक दे रहा हैं। कुछ लोगों को सर्दियों का मौसम पसंद होता हैं। लेकिन जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें बदलते मौसम के साथ अपनी हेल्थ का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। क्योंकि सर्दियां शुरु होते ही कुछ लोगों को सर्दी, ज़ुकाम, बुखार और खांसी जैसी समस्या का सामना करना पड़ता हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो सर्दियों में जितना हो सके, अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करके रखें। इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं हैं। आप घर बैठे ही घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करके सर्दियों में भी अपनी हेल्थ को सुधार सकते हैं। इसके लिए आप किचन के मसाले हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि हल्दी में एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।
हल्दी और शहद हैं गुणकारी
एक्सपर्ट की मानें तो सर्दियां आने से पहले शहद और हल्दी खाना शुरु कर दें। प्राचीन समय से ही सेहत के लिए शहद और हल्दी का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता रहा हैं। इनमें बैक्टीरिया और वायरल इंफेक्शन को दूर करने की शक्ति होती हैं।
इम्यूनिटी को करेगा बूस्ट
शहद और हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं। ये फ्री रेडिकल्स और स्ट्रेस से लड़ने में मदद करते हैं। इसके लिए एक चम्मच शहद में थोड़ी-सी हल्दी मिलाएं। इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी। इसी के साथ ये इंफेक्शन और फ्लू को कम करने में मदद करता हैं।
पाचन तंत्र होगा मजबूत
हल्दी और शहद खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता हैं। ये डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इससे गैस और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता हैं।
दिल को रखेगा फिट
शहद और हल्दी को नियमित रूप से खाने से हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है। हल्दी कार्डियोवेस्कुलर सिस्टम में सुधार करता है। इसी के साथ एंडोथेलियल फंक्शन और ब्लड वैसल्स में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने का काम करती हैं।
Leave a comment