
PCOS Foods: आज के समय में बिजी लाइफस्टाइल की वजह से हम अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल जाते है। खासकर महिलाओं को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। इन्हीं में एक समस्या पीसीओएस की हैं। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) महिलाओं में होने वाली एक बीमारी है। जो लगातार तेजी से बढ़ रही है। PCOS सिर्फ महिलाओं के पीरियड्स से जुड़ी हुई नहीं है, बल्कि इससे उनकी हेल्थ पर भी असर पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। इसके लिए आपको अपने नाश्ते में कुछ चीजों को शामिल करना होगा। इसी के साथ कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिनका खाली पेट सेवन करने से PCOS की बीमारी का खतरा कम हो सकता है।
इन चीजों को करें नाश्ते में शामिल
बेसन या मूंग दाल का चीला
PCOS की बीमारी से पीड़ित महिलाओं को अपने नाश्ते में बेसन या मूंग दाल का चीला शामिल करना चाहिए। ये दोनों ही प्रोटीन के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। जो मांसपेशियों को मजबूत करने में फायदेमंद साबित हो सकते है। इसी के साथ ये ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। जो PCOS कंट्रोल करने के लिए जरूरी है।
चने का सलाद
PCOS की बीमारी के खतरे को कम करने के लिए महिलाओं को अपने नाश्ते में चने का सलाद खाना चाहिए। चना प्रोटीन का एक सोर्स है। जो पाचन को बेहतर रखने और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। चने के सलाद में आप खीरा और टमाटर भी शामिल कर सकते हैं।
बादाम और ओट मिल्क स्मूदी
बादाम और ओट हर तरीके से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। नार्मल दूध की जगह बादाम का दूध पीने से वज़न कम होता है। इसी के साथ शरीर को ताकत भी देता है। PCOS की बीमारी के खतरे को कम करने के लिए महिलाओं को अपने नाश्ते में बादाम को जरूर शामिल करें।
Leave a comment