Search KhabarFast

Press ESC to close

आर्मी कपल की शादी ने जीता सबका दिल, 1 रुपये दहेज और नारियल के साथ घर लाएं दुल्हन

आर्मी कपल की शादी ने जीता सबका दिल, 1 रुपये दहेज और नारियल के साथ घर लाएं दुल्हन

Saharanpur Wedding Without Dowry: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भारतीय सेना के एक अधिकारी ने समाज के सामने सादगी और सिद्धांत की अनोखी मिसाल पेश की है। इंडियन आर्मी के मेजर मधुर चौधरी ने आर्मी की कैप्टन ज्योति सिंह के साथ सात फेरे लिए, लेकिन दहेज के नाम पर सिर्फ एक रुपया शगुन स्वीकार किया और रिवाज के तौर पर मात्र एक नारियल लिया। 

क्या है पूरा मामला?

बता दें, यह शादी सरसावा क्षेत्र के मीरपुर गांव में हुई। मधुर चौधरी के पिता चौधरी ओमपाल सिंह (रिटायर्ड आर्मी अधिकारी) ने स्पष्ट कहा 'बहू नहीं, बेटी आई है घर। इससे ज्यादा कोई दहेज नहीं चाहिए।' दूल्हे पक्ष ने वधू पक्ष से कोई दहेज या भारी शगुन नहीं लिया। सिर्फ प्रतीकात्मक रूप से एक रुपया और नारियल स्वीकार कर दहेज मुक्त विवाह की मिसाल कायम की।

मधुर चौधरी ने बताया कि छात्र जीवन से ही उन्होंने ठान लिया था कि शादी में दहेज नहीं लेंगे। यह कोई लव मैरिज नहीं थी। दोनों परिवारों की मुलाकात मथुरा की यात्रा के दौरान हुई। बातचीत बढ़ी, रिश्ता पसंद आया और दोनों पक्षों की सहमति से विवाह तय हो गया। मधुर ने कहा 'शादी दो इंसानों के बीच सम्मान और समझ का रिश्ता है, न कि लेन-देन का।'

दहेज को कहा 'नो'

मालूम हो कि कैप्टन ज्योति सिंह भी भारतीय सेना में सेवा दे रही हैं। दोनों अधिकारी होने के कारण शादी में सैन्य अनुशासन और सादगी छाई रही। समारोह में कोई भव्य आयोजन या दिखावा नहीं किया गया। मेहमानों ने इस कदम की खुलकर तारीफ की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। यह शादी उन हजारों परिवारों के लिए उदाहरण बन गई है जहां दहेज को लेकर अभी भी दबाव बना रहता है। मेजर मधुर चौधरी और कैप्टन ज्योति सिंह की जोड़ी ने साबित कर दिया कि सच्चा प्यार और सम्मान किसी कीमत से नहीं मापा जा सकता।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast