Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू नववर्ष के पहले दिन घर लाएं ये शुभ चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू नववर्ष के पहले दिन घर लाएं ये शुभ चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Hindu New Year 2026: आज गुरुवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ विक्रम संवत 2083 (रौद्र संवत्सर) की शुरुआत हो रही है। यह दिन हिंदू नववर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और चैत्र नवरात्रि का भी प्रथम दिन है। मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना की थी। ऐसे शुभ अवसर पर घर में कुछ विशेष वस्तुएं लाकर पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और पूरे साल धन-धान्य, सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

नववर्ष के पहले दिन घर लाए ये चीजें

ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, नववर्ष के पहले दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें। घर को साफ-सुथरा रखें और मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाएं। फिर इन 5शुभ वस्तुओं को घर लाकर पूजा में शामिल करें:

1. कलश:तांबे या पीतल का कलश लाएं। इसमें जल, आम के पत्ते, सुपारी, नारियल और दूर्वा डालकर गणेश-लक्ष्मी की पूजा करें। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कलश स्थापना से वास्तु दोष दूर होते हैं और लक्ष्मी का वास होता है।  

2. गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र:नववर्ष पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की नई मूर्ति या फोटो घर लाएं। इन्हें उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें। गणेश पूजा से बाधाएं दूर होती हैं और लक्ष्मी जी धन-वृद्धि करती हैं।

3. तुलसी का पौधा:तुलसी का छोटा पौधा या गमला घर लाकर मुख्य द्वार के पास या पूजा स्थल पर रखें। तुलसी मां लक्ष्मी का स्वरूप मानी जाती है। इसका नियमित जलाभिषेक और देखभाल करने से घर में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य बना रहता है।

4. श्री यंत्र या लक्ष्मी यंत्र:तांबे या स्वर्ण प्लेटेड श्री यंत्र घर लाकर पूजा करें। इसे उत्तर दिशा में रखने से धन आकर्षण बढ़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार यह यंत्र नकारात्मक ऊर्जा को रोकता है और आर्थिक उन्नति लाता है।

5. मनी प्लांट या लकी बांस (लकी बैंबू):हरे पत्तों वाला मनी प्लांट या लकी बांस का पौधा लाएं। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा (धन कोण) में रखें। यह पौधा वास्तु के अनुसार धन प्रवाह बढ़ाता है, नकारात्मकता दूर करता है और घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखता है।

Leave a comment