मोटापा बढ़ने से महिलाएं को हो सकती हैं ये बड़ी बीमारियां, समय रहते इन उपायों की मदद से वजन करें कंट्रोल

मोटापा बढ़ने से महिलाएं को हो सकती हैं ये बड़ी बीमारियां, समय रहते इन उपायों की मदद से वजन करें कंट्रोल

Health Tips: आजकल बिजी लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। खासकर ये समस्या महिलाओं में ज्यादा देखी जा रही हैं। अगर इस समस्या से समय रहते निपटा नहीं किया गया तो आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण शरीर में अधिक कैलोरी का जमा होना है। हालांकि, मोटापा बढ़ने के पीछे कई अन्य कारण भी हैं। आइए जानते है कि मोटापे बढ़ने से किन बीमारियों का खतरा बना रहता हैं?

किन कारणों से होता है मोटापा? 

मोटापे का सबसे बड़ा कारण शरीर में अधिक मात्रा में कैलोरी का जमा होना है। यदि बढ़ते वजन को कंट्रोल नहीं किया जाए तो यह मोटापे का रूप ले सकता है। लेकिन मोटापा सिर्फ अधिक खाने से नहीं बढ़ता। बल्कि जेनेटिक भी इसका कारण हो सकता है। अगर परिवार में पहले से ही कोई मोटापे का शिकार रहा हो, तो आने वाली पीढ़ी में भी ये समस्या हो सकती है।

इसके अलावा दिनभर फिजिकल एक्टिविटी न करना। सिर्फ एक ही पोजिशन में बैठे रहने से भी मोटापे बढ़ता हैं। इसके साथ अगर आप कई दवाइयों का सेवन कर रहे है तो इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है। जिससे मोटापे का खतरा बना रहता है। नींद की कमी और तनाव भी मोटापे का एक बड़ा कारण बन सकते हैं।

मोटापा से होने वाली बीमारियां

1. बढ़ता मोटापा कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर का समस्या को बढ़ा सकता है। जिससे हार्ट की बीमारियों का खतरा बना रहता है।

2. बढ़ते मोटापे से डायबिटीज की बीमारी हो सकती है।

3. बढ़ते मोटापे से गठिया और घुटनों में दर्द की समस्या भी हो सकती है। 

4. इसके अलावा महिलाओं में मोटापे के कारण हॉर्मोन की भी समस्या हो सकती है। जिससे पीरियड्स आने में दिक्कत हो सकती है। साथ ही, प्रेगनेंसी के दौरान भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मोटापे से कैसे बचाव करें?

1. मोटापे से बचने के लिए हेल्दी खाना अपनी डाइट में शामिल करें। 

2. रोजाना नियमित रूप से एक्सरसाइज और योगा करें।

3. जितना हो सकें शरीर को आराम दें।

4. रात में भरपूर नींद लें।

5. नियमित रूप से अपनी सेहत की जांच करवाते रहें।

Leave a comment