
Camphor Benefits: कपूर एक ऐसी चीज जिसके बिना घर हो या मंदिर कही की भी पूजा हो वो नहीं होती। कपूर का इस्तेमाल सिर्फ पूजा में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। आयुर्वेद और सिद्ध जैसी कई प्राचीन चिकित्सा प्रणालियां हैं, जिनमें कपूर का इस्तेमाल अनेक प्रकार की दवाएं बनाने के लिए किया जाता है। साथ ही साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं का घरेलू उपचार करने के लिए भी कपूर का उपयोग किया जाता है। आज हम जानेंगे सेहत के लिए कपूर कितना लाभकारी है।
त्वचा की समस्याओं को करे दूर
कपूर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा में जलन व खुजली जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी पाए जाते हैं, जो त्वचा को कई प्रकार के संक्रमणों से बचाते हैं।
दर्द को कम करने में प्रभावी
कुछ अध्ययनों में यह पाया गया कि कपूर में कुछ ऐसी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो एक दर्द निवारक के रूप में काम करती हैं। आजकल मार्केट में कई ऐसे दर्द निवारक लोशन, मलम व क्रीम मिल जाती हैं, जिनमें कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं पैरों में सूजन आदि को कम करने के लिए भी कपूर काफी फायदेमंद होता है।
घाव को ठीक करने में मददगार
कपूर में त्वचा को ठंडक दिलाने वाले गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा जलने के कारण होने वाले लक्षणों को कम कर सकते हैं। साथ ही कपूर में कुछ खास प्रकार के तत्व भी पाए जाते हैं, जो जलने के कारण हुए घाव में संक्रमण नहीं होने देते और उसे जल्दी ठीक करने में भी मदद करते हैं।
सर्दी जुकाम के लक्षणों को करे कम
कपूर में डिकंजेस्टेन्ट प्रॉपर्टीज भी मौजूद होती हैं, जो साइनस, नाक व गले में जमा बलगम को पतला करने और श्वसन मार्गों को खोलने का काम करती हैं।
लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए लाभकारी
कपूर लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए भी बहुत लाभकारी है। साथ ही साथ कपूर सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर दोनों के लिए ही काफी फायदेमंद है।
बालों में डैंड्रफ को करे कम
अगर आपके बालों में डैंड्रफ हैं तो कपूर के इस्तेमाल से आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं। आपको नारियल के तेल में कपूर मिलाकर सिर की मसाज करना है। ऐसा बार-बार करने से आपको डैंड्रफ से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।
Leave a comment