घूमने के लिए पागल ये कपल, घर छोड़ वैन में बिता रहे है जिंदगी

घूमने के लिए पागल ये कपल, घर छोड़ वैन में बिता रहे है जिंदगी

नई दिल्ली: दुनिया में आप रोज अलग-अलग किस्म के लोगों से मिलते होगें। उनकी बातों को प्राथमिकताएं देते होंगे। कुछ को आप पसंद करते होंगे कुछ को नहीं। कुछ लोग आपके जीवन को एक अलग ही सुकून देते होगें। लेकिन आज हम अपको बताने जा रहे एक ऐसे कपल के बारे में जिसकों सुन कर आपके होश उड़ जाएंगें।

हम बात कर रहे ऑक्सफोर्ड में रहने वाले एक कपल की, जिन्होंने अपना शौक पुरा करने के लिए सब बेच दिया। कपल ने घर बेचा, नौकरी छोड़ी, जमा-जमाया सब काम छोड़ कर सड़क पर आ गई। हैरानी की बात तो ये हैं की उनको इस बात का कोई अफ्सोस भी नहीं है। जीवन तो सब जीते है लेकिन उसको किस तरह जीना है ये हम पर निरभर करता है। ये कपल इसी का एक उदाहरण है, इन्होंने अपना घूमने फिरने का शौक पूरा करने के लिए जीवन की सही से चल रही थी लेकिन उन्होंने गाड़ी का ट्रैक ही बदल दिया। पेशे से आईटी कंसल्टेंट केरन और उनकी अकाउंटेंट पत्नी एलिस ने 9-5 की अपनी इस जिंदकी को बाय-बाय बोल कर एक अलग ही सफर को चुना। ये कपल ने एक वेन ली और उसी में अपना पुरा संसार बसा लिया। पिछले 2 सालों में ये कपल वेन लेकर दुनियाभर में सैर कर चुका है। इन्होंने अपनी यात्रा 2020 में उत्तरी फ्रांस से शुरु की और अब ये लोग 16 यूरोपियन देशों में 25000 मील की सैर कर चुके है।

कपल ने घर बेचकर £7,000 यानि साढ़े 6 लाख की एक वेन खरीदी, उसको पुरी तरह घर में बदल दिया । उन्होंने इस घर में एक डबल बेड, एक वर्गमीटर का किचन, आउटडोर शॉवर और टॉयलेट का इंतजाम किया। अजीब बात ये है, कि उनका ये टॉयलेट सोफे के नीचे है, जिसे कॉम्पोस्टिंग टेक्नोलॉजी पर सेट किया गया है। ये वैन में बिजली के लिए एक सोलर पावर का इस्तेमाल करते हैं और किचन में कॉफी मशीन, फ्रिज, एयर फ्रायर और गैस हॉब्स के साथ एक सामान्य ज़िंदगी जी रहे हैं। इस कपल ने यूट्यूब पर एक KeiranandAlice नाम का चैनल बनाया हुआ है, जिस पर वो अपनी वैन लाइफ की अपडेट देते हैं।

 

Leave a comment