Search KhabarFast

Press ESC to close

राज्यसभा में खरगे के मजाक पर गूंजे ठहाके, मजाकिया अंदाज में देवेगौड़ा को लेकर कह दी ये बात

राज्यसभा में खरगे के मजाक पर गूंजे ठहाके, मजाकिया अंदाज में देवेगौड़ा को लेकर कह दी ये बात

Political News: राज्यसभा में बुधवार को सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों की विदाई के दौरान गंभीर माहौल के बीच कुछ हल्के-फुल्के पल भी देखने को मिले। इस मौके पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति और सार्वजनिक जीवन में लोग कभी सच में रिटायर नहीं होते। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा की भावना नेताओं को हमेशा सक्रिय रखती है। अपने भाषण के दौरान खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के साथ अपनी पुरानी दोस्ती का जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि वे देवेगौड़ा को 54 साल से जानते हैं और लंबे समय तक साथ काम किया है। इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “पता नहीं बाद में क्या हो गया, मोहब्बत हमारे साथ की और शादी मोदी साहब के साथ कर ली।” खरगे के इस बयान पर सदन में जोरदार ठहाके गूंज उठे।

माहौल में आया बदलाव

ये टिप्पणी नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में की गई, जिससे माहौल और भी हल्का हो गया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों को सम्मान देते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि संसद एक “ओपन यूनिवर्सिटी” की तरह है, जहां हर सदस्य अपने अनुभव से सीखता और सिखाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजनीति में फुल स्टॉप जैसा कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा कि भविष्य हमेशा खुला रहता है और अनुभवी नेताओं का योगदान देश के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहेगा। अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी जा रही है।

पीएम मोदी ने सांसदों से की अपील

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने नए सांसदों से अपील की कि वे देवेगौड़ा, खरगे और शरद पवार जैसे अनुभवी नेताओं से सीखें। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा देश की सेवा में बिताया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का जिक्र करते हुए हल्के अंदाज में कहा कि वह “सदाबहार” नेता हैं और हमेशा सक्रिय रहेंगे। विदाई समारोह में भावुकता के साथ-साथ हंसी-मजाक के पल भी देखने को मिले, जिसने पूरे माहौल को यादगार बना दिया।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘मोदी सरकार को पहली बार धक्का लगा है’ महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी पर प्रियंका गांधी का पलटवार

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास न होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी जीत थी। संघीय ढांचे को बदलने और लोकतंत्र को कमजोर करने की सरकार की जो साजिश थी, उसको रोका गया। यह संविधान की जीत थी, देश की जीत थी और विपक्ष की एकता की जीत थी और यह सत्ता पक्ष के नेताओं के चेहरों पर साफ दिख रहा था।

महिला आरक्षण बिल के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष! कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बताई विरोध की वजह

position Stands On Women Reservtion Bill: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण बिल के तरीके और प्रावधानों का विरोध करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण के विरोध में नहीं है।

Rahul Gandhi Rally Speech: ‘मेरे पिता ने तमिलनाडु के लिए सब कुछ दिया’, BJP पर राहुल गांधी ने किया जबरदस्त हमला

Rahul Gandhi in Tamil Nadu: तमिलनाडु के रानीपेट में लोकसभा विपक्ष नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल आपने देखा होगा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह संसद में क्या करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने देश से झूठ बोला। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के रिप्रेजेंटेशन के लिए एक बिल पास करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उस बिल के पीछे एक शैतानी विचार छिपा था। वे भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश कर रहे थे। वे हर राज्य को मिलने वाली सीटों की संख्या बदलना चाहते थे। वे दक्षिण भारतीय राज्यों, नॉर्थ-ईस्ट राज्यों और दूसरे छोटे राज्यों को कमजोर करना चाहते थे। प्रधानमंत्री हमारे संविधान पर हमला कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें