दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 3 दोस्तों की मौत, फॉर्च्यूनर 30 फीट नीचे गिरी, लेह-लद्दाख घूमकर पुणे लौट रहे थे

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 3 दोस्तों की मौत, फॉर्च्यूनर 30 फीट नीचे गिरी, लेह-लद्दाख घूमकर पुणे लौट रहे थे

Kota Road Accident: राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फॉर्च्यूनर कार 30 फीट नीचे जा गिरी। इसमें सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की जांच में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर को झपकी आने के कारण गाड़ी पहले डिवाइडर से टकराई थी। हादसा कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र में बालापुरा और कराड़िया के बीच सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। कैथून थाना प्रभारी मनोज सिकरवार ने बताया- सिद्धांत (21), कुणाल (25) और मयूरेवा (23) फॉर्च्यूनर कार से पुणे लौट रहे थे। तीनों दोस्त पुणे के रहने वाले थे। 26 फरवरी को ये लोग 10 सदस्यीय ग्रुप के साथ लेह-लद्दाख, जम्मू-कश्मीर घूमने निकले थे। ग्रुप के बाकी लोग दूसरी कारों में पीछे-पीछे आ रहे थे।

हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही जान गई

हादसे के बाद तीनों युवकों को स्थानीय लोगों ने कैथून सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश सामर ने बताया कि हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही युवक दम तोड़ चुके थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्यूरी में रखवा दिया गया।

Leave a comment