ICC Ranking: आईसीसी ने जारी की वनडे की रैंकिंग, न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज की बादशाहत कायम

ICC Ranking: आईसीसी ने जारी की वनडे की रैंकिंग, न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज की बादशाहत कायम

ICC Releases ODI Ranking: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के बाद बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी की गई है। आईसीसी ने वनडे की रैंकिंग पेश की है। इस बार वनडे रैंकिंग में काफी बदलाव देखने को मिला है लेकिन, नंबर एक स्थान पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बरकरार हैं।

आईसीसी की तरफ से जारी ताजा रैंकिंग में पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा ने भी छलांग लगाई है। वह अब टॉप 10 में एंट्री मारने में कामयाब हो गए हैं। वहीं, कई बल्लेबाज को नुकसान भी हुआ है।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज की बादशाहत

आईसीसी की तरफ से जारी रैंकिंग के अनुसार न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज डेरिल मिचेल पहले नंबर पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग अंक 840 है। वहीं, भारतीय दिग्गज विराट कोहली 791 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 756 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा ने 748 रेटिंग प्वाइंट के साथ चौथे नंबर पर हैं। भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल 716 अंकों के साथ नंबर 5 पर हैं। पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम 684 रेटिंग प्वाइंट के साथ छठे स्थान पर हैं।

इसके अलावा वेस्टइंडीज के शाई होप 679 रेटिंग के साथ सातवें नबर पर हैं। आयरलैंड के हैरी ट्रेक्टर के 679 अंक हैं और वो भी 7वें स्थान पर कायम हैं। भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल 664 अंक के साथ 9वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के सलमान अली आगा भी 9वें स्थान पर हैं।

इन बल्लेबाजों को हुआ नुकसान              

पाकिस्तान के सलमान अली आगा की रैंकिंग में सुधार होने से कई बल्लेबाजों को नुकसान हुआ है। श्रीलंका के चरिथ असलंका, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक, ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, साउथ अफ्रीका के कुसल मेंडिस, इंग्लैंड के जो रूट, न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। अब अगले साल वनडे विश्व कप खेला जाना है। ऐसे में वनडे मुकाबले ज्यादा खेले जाएंगे। जिसके कारण रैंकिंग में बदलाव होता नजर आएगा।    

Leave a comment